Betul Crime News: सदर बाजार बना चोरों का अड्डा, एक ही दिन में सब्जी ले गए 15 लोगों के मोबाइल चोरी

दोपहर तक पुलिस के पास पांच शिकायत पहुंची, जनप्रतिनिधि भी नाराज

Betul Crime News: बैतूल। बैतूल में चोर सहित अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी विरेन्द्र जैन को जिले की जिम्मेदारी सौंपी। बैतूल अनुविभाग में अपराधियों पर धाक जमाने के लिए दबंग छवि के एसडीओपी सुनील लाटा और तेज तरार्र कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया का थाने की कमान सौंपी।

इन तीनों की तीकड़ी सदर बाजार में मोबाईल चोरी की घटना पर आज तक अंकुश नहीं लगा पाई। इन तीनों की तीकड़ी ने अन्य अपराधिक घटनाओं में जरूर सफलता हासिल की लेकिन चोरी की घटनाओं पर अभी तक लगाम नहीं लगा पाए।

सदर का सब्जी बाजार अब चोर बाजार बनते जा रहा है। जिला मुख्यालय के इस सब्जी बाजार में ना जाने कितने लोगों के मोबाईल फोन चोरी हो गए, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। रविवार सदर बाजार में फिर मोबाईल चोरी की घटना सामने आई है। सब्जी खरीदने गए वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, अनूप वर्मा, रिचर्ड गोम्स सहित कुल 15 लोगों के मोबाईल फोन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं।

हालाकि पुलिस के पास में मोबाईल चोरी की केवल 5 ही शिकायते आई है। यह शिकायते गंज और कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जब वे सब्जी-भाजी खरीदने के लिए सदर बाजार गए और वे सब्जी खरीदने लगे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया। इससे हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। चोर इतने सातीर है कि मोबाईल चोरी के दौरान भनक तक नहीं लगती।

इसके पहले भी कई मोबाईल चोरी हो चुके है, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं गए पाया है। ऐसा लग रहा है कि सदर बाजार में मोबाईल चोरों की गेंग घूम रही है और वे आसानी से मोबाईल साफ कर रहे है। पुलिस ने आज तक एक भी मोबाईल चोर को नहीं पकड़ा है।

पुलिस का खुफिया तंत्र फेल

पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। हर सप्ताह सदर बाजार से मोबाईल चोरी की शिकायते आती इसके बावजूद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के गठजोड़ के आगे पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो गया है। आज तक पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कोई विशेष टीम बनाकर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस गंभीरता से ध्यान देती तो सदर बाजार से चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। रविवार को जब मोबाईल चोरी होने की शिकायते आने लगी तो पुलिस हरकत में आई और सदर बाजार में सक्रिय होकर घुमने लगी।

शिकायतों पर गंभीरता से नहीं ध्यान

मोबाईल चोरी होने की शिकायते आते रहती है, लेकिन पुलिस इस पर गंभीरा से ध्यान नहीं देती। कुछ लोगों का कहना है कि जब वे मोबाईल चोरी की शिकायत करने पहुंचते है तो उन्हें पुलिस कर्मियों की फटकार सुनने को मिलती है। पुलिस कर्मी पीड़ित को ही लापरवाह बताते हुए मामले को टालने में लगी रहती है। आवेदन के बाद दूसरी सीम कार्ड बनाने की बात कहकर टाला मटोली करने लगते है।

इनका कहना…

सदर बाजार से मोबाईल चोरी होने की केवल 5 शिकायते हमारे पास आई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सदर बाजार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।

देवकरण डेहरिया

थाना प्रभारी कोतवाली, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button