Betul News: अब एमएसपी, एमआरपी के दायरे में ही होगी बिक्री

शराब बिक्री में पारदर्शिता की नई पहल, दुकानों पर लगेंगे क्यूआर कोड

Betul News: बैतूल। जिले में शराब बिक्री की कीमतों को लेकर लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के बाद अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शासन के निर्देशानुसार अब मदिरा की बिक्री केवल निर्धारित न्यूनतम विक्रय मूल्य और अधिकतम विक्रय मूल्य के बीच ही की जा सकेगी। इसके साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी शराब दुकानों पर क्यूआर कोड लगाने की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है, जिससे ग्राहक स्वयं इसे स्कैन कर शराब के सही दाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

आबकारी विभाग के अनुसार कुछ दुकानों अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं, जो कि नीति का स्पष्ट उल्लंघन है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मूल्य नियंत्रण पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।

मोबाइल पर क्यू आर कोड स्कैन होते ही मिलेगी वास्तविक कीमत की जानकारी

जिला आबकारी अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह चढ़ार ने बताया कि, शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत अब सभी मदिरा दुकानों में लोकप्रिय ब्रांड्स के मूल्य सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। साथ ही क्यू आर कोड के माध्यम से ग्राहक सीधे अपने मोबाइल से स्कैन कर एमएसपी और एमआरपी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शासन ने 28 अप्रैल से 7 मई तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत अधिकतम दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान यदि किसी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक या कम पर शराब बेचते हुए पाई जाती है, तो मध्यप्रदेश राजपत्र के प्रावधानों के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षकों को निर्देश हैं कि इस अभियान की विस्तृत रिपोर्ट 8 मई तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

शराब दुकानों में इस तरह की जाएगी क्यूआर कोड की व्यवस्था

जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक क्यूआर कोड व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक दुकान के लिए 5 क्यूआर कोड ्र-3 साइज के 250 जीएसएम गुणवत्ता वाले स्टीकर पेपर पर प्रिंट कराए जाएंगे। इनमें से 3 को दुकान के प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाएगा, जबकि 2 को भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्टीकर की गुणवत्ता इतनी बेहतर हो कि एक बार चिपकने के बाद आसानी से हटाया न जा सके।

विभागीय अधिकारी स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर इसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण करेंगे और चस्पा किए गए क्यूआर कोड के साथ दुकानों की फोटो भी ली जाएगी। सभी दुकानों पर यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना…

शासन से मिले निर्देशो के पालन में जिले की सभी शराब दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं। कोड के माध्यम से ग्राहक वास्तविक कीमत की जानकारी ले सकते हैं।

डॉ अंशुमान सिंह चढ़ार

जिला आबकारी अधिकारी बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button