Betul Ki Khabar: विधायक के सख्त रुख के बाद नपा एक्शन मोड में

Betul Ki Khabar: After the strict stand of the MLA, the municipality is in action mode

बस स्टैंड से लल्ली चौक तक सड़क निर्माण रातोंरात शुरू, लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की छंटाई भी भी तेज

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में लंबे समय से अधर में लटके निर्माण कार्यों को लेकर जनता के साथ अब जनप्रतिनिधि भी सख्त नजर आने लगे हैं। विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के तीखे तेवर और नगर पालिका अधिकारियों को बैठक में दी गई चेतावनी का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। सड़क निर्माण को लेकर जिस सुस्ती की शिकायतें मिल रही थीं, उसी काम में अब पूरी गति आ चुकी है।
विधायक के एक्शन के तुरंत बाद नगर पालिका प्रशासन ने तेजी दिखाई और सोमवार-मंगलवार की रात से ही पेट्रोल पंप से लल्ली चौक के बीच सड़क निर्माण का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। साथ ही, मंगलवार सुबह से ही लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की छंटाई में लगे कर्मचारियों की सक्रियता देखने को मिली।

रातोंरात बनी सड़क की एक लेन, सप्ताह भर में पूर्ण निर्माण का लक्ष्य

तीन दिन पूर्व विधायक खण्डेलवाल ने नगर पालिका के अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की बैठक लेकर स्पष्ट चेतावनी दी थी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद ठेकेदारों ने रातोंरात मोर्चा संभाल लिया और सड़क पर डामरयुक्त गिट्टी डालकर एक लेन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पहले नगर पालिका की ओर की सड़क बनाई जा रही है, इसके बाद एमजी कॉम्प्लेक्स की ओर का कार्य शुरू किया जाएगा। यदि सभी कार्य सुचारु रूप से चलते रहे तो अनुमान है कि एक सप्ताह के भीतर पूरा सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

लाइन शिफ्टिंग और ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया तेज

निर्माण कार्य में बाधा बन रहे बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और पेड़ अब हटाए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका और विद्युत विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एलटी लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया।

इनका कहना…..

मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई, जिसके दौरान लल्ली चौक तक नई एलटी लाइन बिछाई गई और पेड़ों की छंटाई की गई। एमजी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मौजूद ट्रांसफार्मर को हटाने हेतु नए का काम शुरू हो गया है।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button