Betul Ki Khabar: कंक्रीट की जगह पत्थर भरकर खड़े किए जा रहे बिजली पोल

 शिफ्टिंग कार्य में गुणवत्ता पर उठे सवाल

Betul Ki Khabar: बैतूल। कारगिल चौक से गड़ाघाट रोड तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे बिजली पोल और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग का काम आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य की शुरुआत तो हो गई है, लेकिन शुरुआत के साथ ही कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पोल खड़े करने में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार को बिजली कंपनी से अनुमति मिलने के बाद कारगिल चौक क्षेत्र से पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया है। अब तक चार से पांच बिजली पोल खड़े किए जा चुके हैं।

लेकिन इन पोलों को खड़ा करने के लिए खोदे गए गड्ढों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीमेंट-कंक्रीट भरने के बजाय नीचे के हिस्से में पत्थर भरे विशेषज्ञों के अनुसार, बिजली पोल को मजबूती से खड़ा रखने के लिए गड्ढे में पूरी तरह से सीमेंट-कंक्रीट भरना आवश्यक होता है, ताकि पोल हवा, बारिश और अन्य दबावों को सह सके। यदि बेस में पत्थर भर दिए जाएं, तो पोल की पकड़ कमजोर हो सकती है, जिससे भविष्य में झुकने या गिरने का खतरा बना रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी से इस तरह की लापरवाही बरती गई, तो आने वाले समय में यह बड़ा हादसा भी बन सकती है। खासतौर पर बरसात और तेज हवा के दौरान कमजोर पोल आसपास के लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि कारगिल चौक से गड़ाघाट तक करीब 100 से अधिक बिजली पोल और कुछ ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाने हैं।

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 90 लाख रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। ऐसे में यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो यह सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ भी होगा।

नागरिकों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी और बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी काम तय मानकों के अनुसार ही किए जाएं। साथ ही, यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए। लाखो रुपए खर्च कर होने वाली इस अनियमितता को लेकर पीडब्ल्युडी ईएम रामगोपाल नोरेती से उनके मोबाइल नंबर 9406310675 पर दो बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button