Betul Crime News: इंदौर से ब्राउन शुगर सप्लायर गिरफ्तार, बैतूल पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क की कड़ी पकड़ी

सांझवीर टाईम्स की ख़बर का बड़ा असर

Betul Crime News: बैतूल। जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को दो स्थानीय आरोपियों से ब्राउन शुगर जब्त होने के बाद आगे बढ़ाई गई है। शहर में ब्राउन शुगर की दस्तक को लेकर सांझवीर टाइम्स ने सबसे पहले समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और अब इस प्रकरण में चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर जांच को आगे बढ़ाया।

विवेचना के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम इंदौर पहुंची, जहां से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र उर्फ बॉबी (26) निवासी किंग्स पार्क, न्यू गौरी नगर इंदौर और आशुतोष उर्फ आशु (28) निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट, देवास नाका इंदौर शामिल हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 11,750 रुपए नगद भी जब्त किए हैं लेकिन नशे की सामग्री नहीं मिली है।

 क्या इंदौर से हरदा के रास्ते बस पार्सल से आ रही ब्राउन शुगर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बैतूल सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की सप्लाई इंदौर और हरदा के रास्ते बसों के माध्यम से पार्सल भेजकर की जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने लेखराज गोस्वामी और प्रभांशु डोंगरे को करीब 2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई थी।

इस कार्रवाई के बाद ही पुलिस को सप्लाई चेन के बड़े लिंक तक पहुंचने में मदद मिली।हालांकि इस सफलता के बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं। न तो इस मामले में कोई औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और न ही जारी प्रेस नोट में पहले गिरफ्तार आरोपियों या ताजा गिरफ्तारी का विस्तृत उल्लेख किया गया ब्राउन शुगर के साथ पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के सिर्फ नामो का ही उल्लेख किया गया था ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपियों के पते ठिकाने का उल्लेख क्यो नहीं किया गया । इनके लोकल कनेक्शन का भी कोई ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button