Betul Samachar: सम्मान से काम करने की मिलती है ऊर्जा : डॉ. पंडाग्रे

स्वर्णकार समाज ने आमला विधायक, प्रदेश मंत्री और एल्डरमेन का किया सम्मान

Betul Samachar: बैतूल। स्वर्णकार समाज छोटा है, लेकिन सुंदर गहने-आभूषण गढ़कर और अधिक सुंदरता बढ़ाता है। आज आप लोगों ने यहां मेरा सम्मान किया है इसके लिए शब्द नहीं है। यह बात आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कस्तूरी बाग मैरिज लॉन में आदर्श स्वर्णकार समिति की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कहीं।

इस दौरान डॉ. पंडाग्रे का प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बनने, युवा नेता अतीत पंवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री बनने पर सम्मान किया गया। समाज के 4 एल्डरमेन को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने समाज के आराध्य अजमीढ़ देव के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बारी-बारी से प्रदेश प्रवक्ता बनाएं जाने पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, युवा भाजपा नेता अतीत पंवार को प्रदेश मंत्री बनाएं जाने पर समाज की ओर से शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में समाज के चार एल्डरमेन सपना सोनी आमला, विनोद सोनी भैंसदेही, कृष्णा सोनी चिचोली और संजय सोनी आठनेर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वर्णकार समाज सारनी के अध्यक्ष अरविंद सोनी, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सोनी, गोविंद सोनी, सचिव देवेन्द्र सोनी, सहसचिव गोलू सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी लोकेश सोनी को भी सम्मानित किया गया।

स्वर्णकार समाज की भूमिका अग्रणी

इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि स्वर्णकार समाज छोटा है, लेकिन हर वर्ग में अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा है कि समाज द्वारा किए गए सम्मान से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। जब भी ऐसे कार्यक्रम होते है तो चिंतन-विचार, मंथन होना चाहिए। यह समाज को नई दिशा देने का कार्य करते है।

उन्होंने कहा है कि स्वर्णकार समाज का उन्हें हमेशा सहयोग और आशीर्वाद मिला है जब भी समाज को मेरी जरूरत होंगी, मैं हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहूंगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अतीत पंवार ने कहा कि वे गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि स्वर्णकार समाज ने उनका सम्मान किया, इसीलिए वह समाज के प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन गणेश सोनी और आभार आदर्श स्वर्णकार सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सोनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरूण सोनी, आतीष सोनी, राकेश सोनी, संतोष सोनी, अंकित रायपुरे, अरविंद सोनी, दिलीप सोनी, प्रदीप सोनी, हरीओम रायपुर, कमल सोनी, प्रदीप सोनी, श्याम सोनी, सुनील सोनी, देवीराम सोनी, दीपक सोनी, अमित सोनी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button