Betul Ki Khabar: गर्मी में गहराता जल संकट, फिर भी बोर खनन पर नहीं लगी रोक

पीएचई विभाग के पास जल स्तर की कोई जानकारी नहीं
Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले में भीषण गर्मी के साथ जल संकट ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और पीएचई विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। हालात यह हैं कि जहां एक ओर कई गांवों और कस्बों में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर बोर खनन पर अब तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हर साल मार्च महीने में जल स्तर गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा बोर खनन पर रोक लगा दी जाती थी, लेकिन इस बार अप्रैल के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
स्थिति यह है कि जिले में दिन-रात बोर खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। कई इलाकों में मशीनें लगातार जमीन की गहराई तक पहुंच रही हैं, जिससे भूमिगत जल स्तर पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि इसी तरह अनियंत्रित बोरिंग होती रही तो आने वाले दिनों में जल संकट और विकराल रूप ले सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो अभी से कुएं और हैंडपंप सूखने लगे हैं, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
जल स्तर की मॉनिटरिंग
चिंताजनक बात यह भी है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार विभाग की भूमिका बेहद कमजोर नजर आ रही है। पीएचई विभाग के पास जिले में वर्तमान जल स्तर की कोई ठोस जानकारी ही उपलब्ध नहीं है। जबकि गर्मी के मौसम में नियमित रूप से जल स्तर की मॉनिटरिंग करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग को ब्लॉक स्तर से जल स्तर की रिपोर्ट मिलनी बंद हो गई है, जिसके चलते स्थिति का सही आकलन नहीं हो पा रहा है।
जनसुनवाई में भी जल संकट से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। लोग पेयजल की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन इन शिकायतों के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




