Betul News: इंफ्रास्ट्रक्चर के काम से छत्तीसगढ़-गोंडवाना एक्सप्रेस कई दिनों रहेगी रद्द

समता एक्सप्रेस पर भी असर, छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों की फजीहत

Betul News: बैतूल। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने अप्रैल माह में कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसका असर बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

बैतूल के पूर्व यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के कारण छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। ट्रेन नंबर 18237, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (बिलासपुर-अमृतसर) 5 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18238, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (अमृतसर-बिलासपुर) 7 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिन नहीं चलेगी

ट्रेन नंबर 12410, गोंडवाना एक्सप्रेस (निजामुद्दीन-रायगढ़) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12409, गोंडवाना एक्सप्रेस (रायगढ़-निजामुद्दीन) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।

समता एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 12807, समता एक्सप्रेस (विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन) 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12808, समता एक्सप्रेस (निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।

यात्रियों को रेलवे की सलाह सलाह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय विकास कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button