Internacia Marketing:  इंटरनेशिया मार्केटिंग की लूट का शिकार कई बेरोजगार

Internacia Marketing: Many unemployed victims of international marketing loot

File image

अब दो युवकों ने फर्जीवाड़े की एसपी से शिकायत कर की एफआईआर की मांग

Internacia Marketing : कारगिल चौक स्थित इंटरनेशिया मार्केटिंग कंपनी द्वारा किए गए फर्जीवाड़ा का परतदर परत खुलासा हो रहा है। पिछले दिनों बेरोजगार युवकों की शिकायत पर बैतूल के एसडीएम और तहसीलदार ने छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए थे। नाबालिग के यहां मौजूद रहने पर श्रम पदाधिकारी को जांच के निर्देश भी दिए थे।

प्रशासन की जांच अधिकारियों के तबादले के कारण फिलहाल ठंडे बस्ते है, इस बीच दो अन्य युवकों ने भी कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा कर राशि हड़पने का आरोप लगाया है। इस बार दोनों युवकों ने एसपी से मुलाकात कर कंपनी के कर्ताधर्ता पर एफआईआर की मांग की है। शिकायकर्ता हिमांशु भालेकर और विक्की नागले ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन के माध्यम से इंटरनेशिया कंपनी की कारगिल चौक में ममता मेटरनिटी के सामने स्थित शाखा जाकर जानकारी ली थी।

तब उन्हें बताया गया कि कंपनी ज्वाईन करने पर रोजगार दिया जाएगा। कंपनी के मैनेजर करण मानीधार द्वारा उन्हें बताया गया कि 500 रूपए का चार्ज लिया जाएगा। इसके बाद उसे जबरदस्ती कर राशि जमा करा ली गई। पहले 5 हजार रूपए की राशि दी गई और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। एक माह के भीतर कंपनी द्वारा पैसे डबल करने का प्रलोभन दिया गया। जब एक माह में ऐसा कुछ नहीं हुआ तो पैसे की मांग करने पर मानीधार और यहां के कई कर्मचारियों द्वारा धमकियां दी गई। एक वर्ष होने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।

दोनों युवकों ने बताया कि वे गरीब परिवार से है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हजारों रूपए इंटरनेशिया मार्केटिंग कंपनी द्वारा प्रलोभन देकर हड़प लिए गए है। यदि कंपनी के कर्ताधर्ता द्वारा पैसे वापस नहीं किए जाते है तो भविष्य में गलत कदम उठाने पर कंपनी के ही लोगों की जिम्मेदारी होगी। दोनों बेरोजगार युवकों ने जिस तरह चेतावनी दी है, यदि इसे प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया तो भविष्य में किसी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा पिछले दिनों मारे गए छापे के बाद जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। एसडीएम अभिषेक चौरसिया और तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव का तबादला होने के कारण जांच प्रभावित हुई है। नए एसडीएम राजीव कहार एवं तहसीलदार गोवर्धन पाठे से भी इस मामले में युवकों ने जांच का अनुरोध किया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button