Betul News: गंज मंडी कॉम्प्लेक्स में आधी रात को आग का तांडव

तेजी से फैली आग ने दो दुकानों को चपेट में लिया, अन्य दुकानें बची

Betul News: बैतूल। गंज मंडी कॉम्प्लेक्स में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब रात 3 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य दुकानों के भी आग की जद में आने का खतरा पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार आग जिन दुकानों में लगी, उनमें एक दुकान पूजन सामग्री की थी, जिसे आकाश विश्वकर्मा संचालित करते थे, जबकि दूसरी दुकान में फल्ली फुटाने का काम किया जाता था, जिसे दीपक अमझरे चलाते थे। दोनों ही दुकानदार गरीब और कमजोर वर्ग से संबंधित बताए जा रहे हैं, जिनकी आजीविका पूरी तरह इन दुकानों पर निर्भर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

Also Read: Earthquake in Multai: मुलताई में फिर भूकंप के झटके से भयभीत हुए लोग

अन्य दुकानें आती चपेट में तो हो सकता था बड़ा हादसा

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मंडी परिसर की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। इस हादसे में दोनों दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने व्यवसाय को खड़ा कर सकें। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button