Betul News : बडोरा क्षेत्र में नेशनलाइज्ड फर्मों के नाम पर चल रहा गोरखधंधा

Betul News: Scams going on in the name of nationalized firms in Badora area

एचडीएफसी सिक्योरिटी के नाम पर खुला दफ्तर, अवैध गतिविधि संचालित होने की आशंका

Betul News : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के बडोरा क्षेत्र आठनेर मार्ग पर एचडीएफसी सिक्योरिटी के नाम पर एक दफ्तर खुला है। बताया जा रहा है कि इस दफ्तर में भारत में बैन इनसाइड ट्रेडिंग जैसी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है। भोले भाले बेरोजगार युवाओं को शिकार बनाकर अवैध कार्यों में संलिप्त किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इसके तार सीहोर से जुड़े हुए हैं।  राजनीतिक रसूखदारों को इनका संरक्षण मिल रहा है।

यही कारण है कि बैतूल जिले में भी यह गोरखधंधा अपने पांव पसारने लगा है। इसकी शिकायत जर्नलिस्ट एंड प्रेस एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी ने बैतूल बाजार थाने में की है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस पूरे गिरोह के पीछे धर्मांतरित ईसाई बुधनी जिला सीहोर निवासी नीरज पंडाग्रे की भूमिका होने से धर्मांतरण की भी सुगबुगाहट हो रही है।

Betul News : बडोरा क्षेत्र में नेशनलाइज्ड फर्मों के नाम पर चल रहा गोरखधंधाशिकायतकर्ता सोसाइटी के अनुसार संस्थान के दो पदाधिकारियों ने ग्राम बडोरा तुलसी कामप्लेक्स आठनेर रोड स्थित स्थल का निरिक्षण किया तो यह सामने आया कि गांव, नगर के युवक- युवतियों को शेयर मार्केटिंग में कार्य करने के नाम पर साढ़े 6 हजार रुपए महीना तनख्वाह पर नियुक्ति दी गई है।

Betul News : बडोरा क्षेत्र में नेशनलाइज्ड फर्मों के नाम पर चल रहा गोरखधंधा

शेयर मार्केट कॉलसेंटर की आड़ में इंवेस्टमेंट का प्रलोभन देकर लोगो से पैसा एठने का गोरखधंधा चालू है। इंवेस्टमेंट के नाम पर 5 प्रतिशत कि राशि प्रति सप्ताह ब्याज या लाभांश के रूप में प्रदान करने का झांसा दिया जा रहा है। 60-70 युवक युवतियों की नियुक्ति कर वेतन पर रखना एवं बगैर अधिकृत एचडीएफसी सिक्योरिटी के नाम पर आई कार्ड जारी किए है, इसकी सूचना भी जिला प्रशासन को नही दी है।

जांच के बाद हो सकते हैं बड़े खुलासे (Betul News)

Betul News : बडोरा क्षेत्र में नेशनलाइज्ड फर्मों के नाम पर चल रहा गोरखधंधा

इस मामले में अधिवक्ता नरेश मांडेकर ने भी व्यक्तिगत रूप से बैतूल बाजार थाने में शिकायत की है। मांडेकर ने बताया कि इस मामले में अगर उच्च स्तरीय जांच की जाए तो कई बड़े राज का पर्दाफास हो सकता है। उन्होंने बताया कि बडोरा क्षेत्र में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है, जिसकी जांच बैतूल बाजार थाने में पदस्थ जांच अधिकारी द्वारा की गई है, जांच में कई खामियां एवं फर्जी तरीके से एचडीएफसी सिक्योरिटी के नाम से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कार्य किया जा रहा था।

Betul News : बडोरा क्षेत्र में नेशनलाइज्ड फर्मों के नाम पर चल रहा गोरखधंधामंडेकर ने इस पूरे मामले में रोशन अतुलकर नामक व्यक्ति के खिलाफ भी अवैध कार्यों में मिलीभगत करने के आरोप लगाए है। उन्होंने बताया कि रोशन अतुलकर द्वारा उन्हें शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। रोशन अतुलकर द्वारा उन्हें भी 30 लाख इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया था।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button