Betul Samachar: पुसली के किसान ने 5 एकड़ बंजर भूमि पर लगाया खुद का ऊर्जा संयत्र

प्रतिदिन 7 हजार यूनिट होगी बिजली सप्लाई, पीएम कुसुम सोलर योजना से मिला 5 करोड़ का ऋण

Betul Samachar: (निखिल सोनी )आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पुसली के कृषक भोला सोलंकी, देव सोलंकी ने वलनी सवासन रोड स्थित 5 एकड बंजर भूमि पर प्रधानमंत्री कुसुम सोलर योजना से उर्जा संयत्र शुरू किया है। श्रीजी सोलर पवार प्लांट का शुभारंभ श्रीराम नवमी पर्व पर किया गया। डायरेक्टर भोला सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम सोलर योजना अंतर्गत 5 करोड़ का ऋण मिला जिसमें बंजर भूमि पर 2 हजार 40 सोलर प्लेट लगाकर उर्जा संयत्र शुरू किया गया है।

सोलर पावर से प्रतिदिन बिजली 7 हजार युनिट बिजली प्लांट में तैयार कर टेमुरनी सब स्टेशन को दी जा रही है। पुसली के किसान भोला सोलंकी ने बताया कि विधुत वितरण कंपनी से प्रति युनिट 3 रुपये 25 पैसे की दर से एग्रीमेंट हुआ है। आत्मनिर्भर के ओर बढते कदम उठाने के बाद किसान को प्रतिदिन की आय 20 हजार से अधिक की होगी।

60 प्रतिशत सब्सिडी पर मिला कर्ज

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंजर भूमि पर उर्जा संयत्र स्थापित करने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत सब्सिडी किसान को ऋण दिया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सोलर योजना से अपने कृषि पंप चलाने के लिए सुविधा प्रदान करना है। इसका उद्देश्य डिजल पंपों को कम करना, किसानों को दिन में बिजली देना और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय बढ़ाना है।

पीएम से मिली प्रेरणा

पुसली के किसान भोला सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर योजना में शामिल होकर आय बढ़ाने के लिए उर्जा संयत्र स्थापित किया गया। शुरुआत से किसान को प्रतिदिन की आय 20 हजार से अधिक की शुरु हुई है। योजना में भारत का कोई भी नागरिक , किसान समूह, सहकारिता के लिए पात्र है। योजना में प्रधानमंत्री कुसुम सोलर योजना से बंजर भूमि पर उर्जा संयत्र स्थापित करने लाभ ले सकते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button