Betul Trenching Ground : कचरा निष्‍पादन के लिए महीनों से हुआ टेंडर, अब तक नहीं लगा प्‍लांट

ठेकेदार को कई बार दिए नोटिस, सीएमओ ने फिर चेताया, कचरा व्‍यवस्‍था पर भी नाराज

Betul Trenching Ground : बैतूल। बैतूल नपा में अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर काम होने से कई योजनाएं और महत्वपूर्ण काम फाइलों में ही दफन होते जा रहे हैं। चौकाने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकांश काम बैतूल के संवेदनशील विधायक हेमंत खंडेलवाल की प्राथमिकता वाले हैं,लेकिन इसकी भी अनदेखी की जा रही है। जिस ट्रेचिंग ग्राउंड के पीछे चक्काजाम से लेकर आंदोलन हुए इस पर भी आज तक अमली जामा नहीं पहनाया गया। नपा ने कागजों में कचरा निष्पादन के लिए टेंडर स्वीकृत कर लिए, लेकिन ठेकेदार ने आज तक प्लांट नहीं लगाया।

नए सीएमओ ने मामले में रूचि दिखाकर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ शहर में कचरा प्रणाली के वाहनों का सही संचालन नहीं होने पर भी कंपनी को नोटिस जारी किया। इस संबंध में लगातार शिकायत के बाद बुधवार को दोपहर में सीएमओ ने कंपनी के जिम्मेदारों और स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों के साथ बैठक लगाकर फटकार लगाई है। यह सब कवायद सांझवीर टाईम्स के गतांक में सीएमओ द्वारा शहर भ्रमण बंद करने को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करने के बाद शुरू हुई है।

नगरपालिका में नए सीएमओ सतीष मटसेनिया की आमद के बाद शुरूआत में काम की गति ठीक रही, लेकिन दिवाली के अवकाश में फिर व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर पहुंचा दी है। हालत यह है कि अधीनस्थों पर भी उनकी भी लगाम नहीं होने से व्यवस्थाएं फिर बेपटरी होते जा रही है। शहर की सड़कों की मरम्मत करने की विधायक हेमंत खंडेवाल की प्राथमिकताओं को भी दरकिनार किया गया है।

तीन सब इंजीनियर होने के बाद भी लोग खस्ताहाल सड़कों पर चल रहे हैं तो स्वच्छता शाखा में भी अमला होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बेपटरी होते जा रही है। सीएमओ को इसके लिए पार्षदों की लगातार शिकायतें भी मिल रही है। बुधवार भी इसका उदाहरण सीएमओ के चेंबर में देखने को मिला जब नपा के कई पार्षदों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

अधिकारियों के घर कर्मचारी, पार्षदों की अनदेखी

बुधवार को नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, पार्षद आनंद प्रजापति, पिंटू परिहार, रघुनाथ लोखंडे, पूर्व पार्षद पवन यादव, कैलाश धोटे, देवेंद्र मालवीय ने एक स्वर में सीएमओ को बताया कि कई अधिकारियों के यहां दैवेभो तैनात है। इनसे निजी काम कराए जा रहे हैं। पार्षदों को जरूरत पड़ने पर दैवेभो कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर दैवेभो को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की तो सीएमओ ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने के तत्काल निर्देश दिए।

वार्डों में भी मिल रही खामियां

इधर शहर भ्रमण करने के दौरान सीएमओ को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई वार्डों में कचरा वाहन समय पर नहीं पहुंच पा रहे या व्यवस्था अनियमित है। वार्डों में कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। वहीं गाड़ियों का मेंटेंनेस नहीं होने से व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही है। इस पर सीएमओ सख्त दिखाई दिए। उन्होंने बुधवार वार्डों का निरीक्षण के बाद तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को कचरा ठैकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Betul Trenching Ground : कचरा निष्‍पादन के लिए महीनों से हुआ टेंडर, अब तक नहीं लगा प्‍लांट
Betul Trenching Ground : कचरा निष्‍पादन के लिए महीनों से हुआ टेंडर, अब तक नहीं लगा प्‍लांट

बैठक में फटकार, जिम्मेदारियां तय

बताया जाता है कि बुधवार दोपहर सीएमओ सतीश मटसेनिया ने ट्रेचिंग ग्राउंड और शहरों के वार्ड भ्रमण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं के बाद बाल मंदिर सभागृह में सफाई ठेकेदार और उनके कर्मचारियों के अलावा स्वच्छता निरीक्षकों के साथ मैराथन बैठक की। आनन-फानन में आयोजित बैठक में शहर की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए सीएमओ ने सबकी जिम्मेदारी तय कर दी है। सूत्र बताते हैं कि कई वार्डों में कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे है। कई कचरा वाहन खराब होने से व्यवस्था बेपटरी हुई है। इस पर सीएमओ ने कचरा ठेकेदार को दो टूक शब्दों में व्यवस्थाएं शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए है। दोनों स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया और राजेश सोनी को कचरा वाहनों की रोज सुबह मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जहां भी लापरवाही सामने आए, वहां व्यवस्था सुधार और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button