Betul Ki Khabar: कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन गंभीर नाम चर्चा में

Betul Ki Khabar: Half a dozen serious names in discussion for Kothibazar Mandal President

विक्रम वैद्य दोबारा हो सकते हैं रिपीट, पांच अन्य दावेदार भी कर रहे लाबिंग

Betul Ki Khabar: बैतूल। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी संगठनात्मक चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए चल रही कवायद के बीच संगठन पर्व को लेकर बूथ अध्यक्षों से चुनाव की शुरुआत हो गई है। इस माह बूथ अध्यक्ष चुने जाएंगे। यही बूथ अध्यक्ष अगले माह की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य चुनेंगे। संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने के बाद जिला मुख्यालय के सबसे प्रमुख मंडल में अध्यक्ष को लेकर जमकर सुर्खियां चल रही है। यहां पर वर्तमान सफल कहे जाने वाले वर्तमान मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य को रिपीट करने की सबसे अधिक संभावनाएं दिखाई दे रही है। उनके साथ करीब आधा दर्जन दावेदारों के नाम चर्चा में है। संभावना है कि इन्हीं में से एक चर्चित कोठीबाजार मंडल का अध्यक्ष बनेगा।

इस समय भाजपा में संगठनात्मक चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रीय से लेकर प्रादेशिक और जिला स्तर के नेता कार्यशालाओं में चुनाव के लिए पाठ पढ़ा रहे हैं। कार्यकर्ता भी जोशीले अंदाज में चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है। भाजपा में चुनावी बिगुल बजते ही संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ता विभिन्न पद पाने के लिए सक्रिय हो गए है। जिला अध्यक्ष के बाद सबसे पावरफुल पद मंडल अध्यक्ष कहा है। यदि जिला मुख्यालय के मंडल अध्यक्ष की बात करें तो यहां पर एक अनार सौ बीमार जैसे हालात नजर आ रहे हैं। चूंकि जिला मुख्यालय का कोठीबाजार मंडल राजनीति का केंद्र है, इसलिए यहां का अध्यक्ष बनने के लिए आधा दर्जन युवा भाजपा नेताओं के नाम चर्चा में है। संभावना है कि इन्हीं में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। नामों के बीच यह चर्चित चेहरे सभी नेताओं की पसंद बनने के बाद ही उनका भाग्योदय होने की संभावना है।

विक्रम का कार्यकाल सफल, मिल सकती है दोबारा जवाबदारी

राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि भाजपा के वर्तमान कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रय वैद्य का तीन वर्ष का कार्यकाल सफल कहा जा सकता है। उनके नेतृत्व में एक अच्छी युवाओं की टीम तैयार हो चुकी है। इस टीम ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कोठीबाजार के 17 मंडलों में भाजपा को अच्छी लीड दिलाई। सबसे बड़ी बात यह है कि इन 17 वार्डों में आजाद, किदवई, तिलक, आर्यपुरा वार्ड मुस्लिम बाहुल्य है।

यहां भले ही कांग्रेस के पार्षद जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा के वोट बैंक में खासी बढ़त हासिल हुई है। विक्रम में कार्यकाल में कुछ माह पहले हुए गांधी वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वरूण धोटे ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह उपलब्धि कहीं न कहीं उनके खाते में ही जाती है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में भी कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रय वैद्य की बड़ी भूमिका है। उनके पक्ष में एक बात और है कि वे बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के करीबियों में से एक है, इसलिए उनकी ताजपोशी अधिक दिखाई दे रही है।

इनके नाम भी आ रहे सामने

सूत्र बताते हैं कि यदि विक्रम को दोबारा रिपीट नहीं कर नए चेहरे के नाम आगे बढ़ाए जाते हैं तो करीब आधा दर्जन नाम सामने आ रहे हैं। इनमें हाल ही में गांधी वार्ड में जीत हासिल करने वाले पार्षद एवं युवा मोर्चा के कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष वरूण धोटे का नाम भी है। वरूण के बारे में कहा जाता है कि उनके पास युवाओं की अच्छी टीम होने के साथ सभी नेताओं से अच्छे संपर्क है। युवा नेता पवन शर्मा शहर की राजनीति में खासे सक्रिय है, उन्हें विधायक हेमंत खंडेलवाल का करीबी होने का फायदा मिल सकता है। सुभाष वार्ड के पूर्व पार्षद सावन्या शेषकर अनुसूचित जाति वर्ग से गंभीर दावेदार है।

उनके बारे में कहा जाता है कि भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के करीबी है। यदि एससी वर्ग से अध्यक्ष बात चली तो सावन्या के नाम पर भी सहमति बन सकती है। इसके अलावा युवा पार्षद और आदिवासी वर्ग से तालुकात रखने वाले संतोष भलावी और नरेद्र हरसुले के नाम भी इस दावेदारी में शामिल किए जा रहे हैं। दोनों ही युवा नेता पहली बार पार्षद बनकर शहर की राजनीति में काफी सक्रिय बताए जाते हैं। इनके अलावा यदि कोई नया और चौकाने वाला नाम मंडल अध्यक्ष के लिए सामने आता है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button