Betul News: अंतत: नवनीत पांडे के नाम पर मोहर

कल संभालेंगे बैतूल नपा के सीएमओ की कमान
Betul News: बैतूल। करीब एक माह की लंबी जहद्दोजहद के बाद आखिर बैतूल नपा के लिए स्थाई सीएमओ मिल गया है। वर्तमान में घोडाडोंगरी नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ नवनीत पांडे को बैतूल नपा का प्रभार सौंपा गया है। सूत्र बताते हैं कि स्थानीय विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नपा की स्थिति बिगड़ने पर यह नियुक्ति कराने में प्रमुख भूमिका निभाई है।
बताया जाता है कि पांडे मूलत: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी है और हायर सेकंडरी तक की शिक्षा बैतूल से ही हुई हैं। उन्हेें निकायों में काम करने का खासा तजुर्बा है। इससे पहले पांडे सिवनी और पांढुर्ना नगरपालिका में भी सेवा दे चुके हैं।

इधर नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने बुधवार को एक आदेश में पांडे को बैतूल नपा का सीएमओ नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि 26 फरवरी को सीएमओ सतीष मटसेनिया को निलंबित किया था, तब से बैतूल नपा में सीएमओ का पद रिक्त है।
सुविधा और प्रशासनिक दृष्टि से संयुक्त संचालक, कार्यालय नर्मदापुरम में पदस्थ सहायक संचालक नवनीत पांडे बैतूल नपा का प्रभारी सीएमओ का प्रभार सौंपा जाता है। वर्तमान में पांडे घोड़ाडोंगरी नप के प्रभारी सीएमओ है। सांझवीर टाईम्स में चर्चा में नए सीएमओ पांडे ने बताया कि वे गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। शहर विकास में जनप्रतिनिधियों, नपा अध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित कर्मचारियों से तालमेल स्थापित कर काम करेंगे।




