MLA Brahma Bhalavi: भोपाल से लौटते ही ब्रम्हा के सुर बदले, कमलनाथ से चर्चा कर आने के बाद साधी चुप्पी, राहुल के लिए करेंगे प्रचार
MLA Brahma Bhalavi: Brahma's tone changed as soon as he returned from Bhopal, complete silence after discussing with Kamal Nath, will campaign for Rahul

MLA Brahma Bhalavi: बैतूल। अचानक टिकिट पर कैंची चलने के बाद कल तक घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी जहां मीडिया के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे थे। वहीं सोमवार भोपाल में कमलनाथ से चर्चा करने के तुरंत बाद ब्रम्हा के सुर बदल गए हैं। मुलाकात का कुछ ऐसा असर हुआ कि अब ब्रम्हा ने ये स्वीकार किया है कि अभी भी कांग्रेस के प्रति पूरी तरह निष्ठावान हैं। भले ही टिकिट कट गई हो वे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के पक्ष में खुलकर प्रचार करेंगे। इस तरह से ब्रम्हा ने करोड़ों का ऑफर ठुकराने के बाद कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त कर दी है। अब कमलनाथ से ब्रम्हा ने क्या कहा और क्या सुना ये अलग बात है, पर अचानक सुर कमजोर होने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस मामले को लेकर ब्रम्हा का कहना है कि उन्होंने कमलनाथ के समक्ष अपनी बात रखी थी , पर उन्हें फर्जी सहमति पत्र के विषय के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। मुझे भी फर्जी सहमति पत्र के विषय मे सिर्फ जानकारी ही मिली थी, लेकिन सवाल ये है कि जब फर्जी सहमति पत्र का अता पता ही नहीं तो आखिर ब्रम्हा की टिकिट कट कैसे गयी । जबकि ब्रम्हा के मुताबिक 15 अक्टूबर तक सूची मे नाम होने की जानकारी खुद मीडिया को दी गयी थी।
भाजपा के ऑफर ठुकराने के मलाल पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ब्रम्हा ने कांग्रेस के प्रति हमेशा अपनी निष्ठा साबित की है। वे पहले भी कांग्रेस में थे और हमेशा कांग्रेस में रहेंगे, रही बात रुपये पैसे की तो मेरा दावा है कि 5 साल विधायक रहते हुए मैंने कमीशन तक नहीं लिया तो करोड़ों रुपये मायने नहीं रखते। में विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करूंगा।




