Betul Ki Khabar: बार-बार प्लान बदलने से अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी

बैतूल रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से हो रहे काम, लेटलतीफी भी यात्रियों के लिए मुसीबत भी बनीं

Betul Ki Khabar: बैतूल। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में देरी होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य को लेकर बार-बार प्लान बदलने से काम में देरी हो रही है। इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो समय पर काम होना मुश्किल है। बैतूल स्टेशन पर करीब 21 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होना है, जिसमें फुट ओवर ब्रिज के साथ शेड निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। कई महीनों से स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका।

काम की शुरुआत तो कर दी, लेकिन एक दो दिन काम चलता और कई दिनों तक निर्माण कार्य रूका रहता है। निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवाजाही में दिक्कत भी हो रही है। प्लेटफार्म 1 से लेकर 3 तक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुए कई माह का समय हो गया, लेकिन अभी तक ब्रिज का काम आधा भी पूरा नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस दौरान निर्माण कार्य की प्लानिंग को बदला गया। बार-बार प्लानिंग बदलने से सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए अलग से द्वार बनाया गया था, लेकिन इसमें बदलाव किया है। कुछ अन्य कार्य में भी बदलाव के कारण काम में देरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक मार्च 2026 तक अमृत भारत योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य को पूरा किया जाना है, लेकिन काम की धीमी रफ्तार से कहीं से कहीं तक मार्च तक काम पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

टिकट काउंटर के सामने का तोड़ा टीन शेड

रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के सामने बना टीन शेड भी अब तोड़ दिया है। यहां पर नए सिरे से पक्का निर्माण किया जाएगा। कई दिनों से टीन शेड हटा दिया गया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। टिकट काउंटर पर पहुंचने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है, लेकिन यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म क्रमांक 1 से लेकर 2 तक और भी कई निर्माण कार्य होना है। इसकी रफ्तार धीमी गति से चल रही है। ज्ञात हो कि सरकार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को बेहतर बनाना चाहती है,ताकि यात्रियों को सारी सुविधाएं मिल सके। निर्माण कार्य को लेकर नागपुर मंडल के सीपीएम नवीन पाटिल से संपर्क किया, लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो सकी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button