Betul Underbridge: गंज अंडरब्रिज समय से पहले शुरू, बैतूल को मिली बड़ी यातायात राहत

बड़े वाहनों की आवाजाही हुई शुरू, बडोरा में बार-बार लगने वाले जाम से निजात

Betul Underbridge: बैतूल। भारी वाहनों के गुजरने के लिए शहर के बहुप्रतीक्षित गंज अंडरब्रिज का संचालन निर्धारित तिथि 3 मई से पहले ही शुक्रवार सुबह 8 बजे से सभी प्रकार के वाहनों जिनमे भारी वाहन भी शामिल हैं उनके लिए शुरू कर दिया गया। समय सीमा से पूर्व परियोजना के पूर्ण होने को बैतूल में विकास कार्यों की गति और बेहतर समन्वय का उदाहरण माना जा रहा है।

इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तकनीकी दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण था, बावजूद इसके रेलवे के इंजीनियरों और निजी एजेंसी की टीम ने लगातार 24 घंटे काम कर इसे तय समय से पहले तैयार कर लिया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह परियोजना केवल तेज गति ही नहीं बल्कि सटीक निष्पादन का भी उदाहरण बन गई है। परियोजना को समय पर पूरा कराने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा नियमित मॉनिटरिंग और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके हस्तक्षेप से कार्य में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान संभव हो सका, जिससे निर्माण की गति बनी रही।

सुलभ हुआ आवागमन, लम्बे रास्ते से मिली मुक्ति

अंडरब्रिज के शुरू होने से शहर के यातायात पर सकारात्मक असर पड़ेगा। खासकर रामनगर, गर्ग कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अब लोगों का आवागमन अधिक सुगम और निर्बाध हो सकेगा, जिससे समय और ईंधन की भी बचत होगी तो लम्बा रास्ता भी तय नहीं करना पड़ेगा। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी संयम और सहयोग का परिचय दिया, जिसे इस सफलता का अहम आधार माना जा रहा है।

रेल्वे प्रशासन का कहना है कि जनभागीदारी और टीमवर्क के कारण ही यह परियोजना तय समय से पहले पूरी हो सकी। गंज अंडरब्रिज का समयपूर्व लोकार्पण बैतूल में विकास कार्यों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। यह परियोजना भविष्य में अन्य अधोसंरचना कार्यों के लिए एक मानक स्थापित करेगी और शहर के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button