Betul Accident News: ईलाज कराने इंदौर जा रहे दंपत्ति बस हादसे का शिकार

कन्नौद के पास डम्पर ने बस को मारी टक्कर, चार की मौत
Betul Accident News: बैतूल/चिचोली (सांझवीर टाईम्स)। चिचोली की एक दंपत्ति ईलाज कराने बीती रात बस से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। सबसे देर रात तक ईलाज के बाद लौट के आने का वादा करने वाले अब कभी वापस नहीं आएंगे। दरअसल गायत्री बस से इंदौर जाते समय कन्नौद के पास एक बेलगाम डंपर ने बस को पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में चिचोली के माचीवार दंपत्ति संदीप माचीवार और उनकी पत्नि राधिका माचीवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। इस घटना के बाद चिचोली में मातम छाया हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली के युवा व्यवसायी और कलार समाज के निष्ठावान कार्यकर्ता संजू उर्फ संदीप माचीवार और उनकी पत्नि राधिका माचीवार रविवार की रात गायत्री बस से ईलाज कराने इंदौर रवाना हुए थे। सुबह उन्हें डॉक्टर ने अपाईटमेंट दिया था। बताया जाता है कि बस कन्नौद के पास बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
पीछे से आ रहे एक डंपर ने बस के पिछले हिस्सों को टक्कर मार दी। माचीवार दंपत्ति पीछे बैठे हुए थे। हादसे में माचीवार दंपत्ति सहित दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। बताया जाता है कि हादसे की जानकारी से चिचोली में मातम छाया हुआ है। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद चिचोली लाया जा रहा है। जहां शाम पांच बजे गमगीन माहौल्ल में उनका अंतिम संस्कार होगा।




