Betul Hospital News: जिला अस्पताल में एक ही नंबर से तीन लोग ठगी का शिकार

प्रसव के नाम पर पैसे लेने का मामला, आज कोतवाली में शिकायत करेंगे अधिकारी

Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल में ठग इतने शातिर तरीके से सक्रिय है कि वे अस्पताल प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है, लेकिन इन पर एक्शन नहीं हो सका। एक ही व्यक्ति ने तीन लोगों के साथ सीजर प्रसव के नाम पर राशि मांगकर ठगी कर ली।

बुधवार को सिविल सर्जन ठगी के मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराएंगे। पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगद पैसे लेने की शिकायतें आती थी, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है, अब क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मांगकर ठगी की जा रही है। गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ठगने का काम किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में एक पखवाड़ेे के भीतर तीन लोगों से सीजर के नाम पर ऑनलाईन ठगी हो गई है। पहला मामला रानीपुर क्षेत्र के ग्राम लोहारढाना का सामने आया था। राकेश धुर्वे की पत्नि भारती धुर्वे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसे सीजर प्रसव के लिए 10 हजार रूपए मांगे गए थे।

इसमें से फरियादी ने 2 हजार 560 रूपए ऑनलाईन ट्रांजेक्शन किया था। सोमवार को दो और मामले सामने आए जिसमें दो लोगों से 8 हजार रूपए ऑनलाईन क्यूआरकोड के माध्यम से लिए गए। ग्राम पांढरा निवासी संजय भोरसे ने बताया कि उनकी बहन रेसू आरसे को प्रसव के लिए भर्ती किया था। सोमवार को करीब तीन बजे अननोन नंबर से फोन आया और फोनकर्ता अपने आप को डॉक्टर बता रहा था उसने डिलेवरी के लिए 5 हजार रूपए मांगे।

संजय ने 3 हजार रूपए क्यूआर कोड से भेज दिए। जिला मुख्यालय के समीपस्थ मंडईबुजुर्ग निवासी मीरा पत्नि विजय नागले को प्रसव के लिए भर्ती किया। उन्हें भी सोमवार दोपहर फोन आया और प्रसव के नाम पर राशि मांगी गई। ऑनलाईन 5 हजार रूपए क्यूआर कोड से डाले। बताया जा रहा है कि क्यूआर कोड पर चौहान इंटरप्राईजेस का नाम सामने आ रहा है। इन तीनों मामले की जांच चल रही है।

इलाज नहीं मिलने पर मचाया हंगामा

जिला अस्पताल के महिला शिशु इकाई में इलाज नहीं मिलने पर बुधवार दोपहर को एक युवक ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों की समझाईश पर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक एक युवक की पत्नि को गर्भवात होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है।

युवक ने लंबे समय से भर्ती होने के बावजूद सही उपचार नहीं होने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की है। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि युवक ने उसकी पत्नि को उपचार अच्छे से नहीं मिलने की शिकायत की है। युवक द्वारा कर्मचारियों से भी गाली गलौच की जिसे समझाया गया और समस्या का समाधान किया है।

इनका कहना

प्रसव के नाम पर ऑनलाईन पैसे लेने के तीन मामले सामने आए। तीनों मामले में एक ही नंबर से ऑनलाईन पैसे मांगे है। जिसकी शिकायत बुधवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई जा रही है। 

डॉ जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button