Goodbye 2025: अलविदा 2025- अपराधों से दहला बैतूल, फिर सायबर फ्राड के खुलासे में मिली बड़ी सफलता

बिदाई की बेला में जिले को मिली मेडिकल कॉलेज, 5 करोड़ के क्रिकेट स्टेडियम की बड़ी सौगात

Goodbye 2025: बैतूल। वर्ष के अंतिम चार माह अपराधों के ग्राफ बढ़ने के लिस जाने जाएंगे। हालांकि इस दौरान पुराने एसपी की जिले से रवानगी हुई। नए एसपी वीरेंद्र जैन ने कार्यभार संभाला। इसके बाद भी अपराध का ग्राफ बढ़ा। चोरी, मारपीट की घटना से पुलिस की किरकिरी हुई तो अचानक सक्रियता बढ़ी। इस दौरान बढ़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने सफलता हासिल की। बीत रहे वर्ष में राजनीति में भी खासा उतार चढ़ाव देखा गया। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में तथाकथित डॉ के सिरफ से जिले के तीन बच्चों की मौत का मामला भी सुर्खियां बटोरते रहा। इस पर कांग्रेस ने जमकर राजनीति का फायदा उठाया। अंतिम चार माह में त्यौहारों की धूम ने रौनक बढ़ाई, लेकिन हादसों ने कई लोगों की जिंदगी छिनकर परिजनों पर दुख का पहाड़ गिराया।

 

सितंबर

1 सितंबर: पवित्र नगरी मुलताई में प्रतिबंध के बावजूद पौने दो लाख की शराब जब्त।

2 सितंबर: कालोनाइजर की पत्नी को वीडियोकाल कर डेबिड कार्ड एक्टिव करने के बहाने 17 लाख की ठगी, जनसुनवाई में लापरवाही पर बोरदेही टीआई अरविंद कुमरे को डीजीपी ने किया निलंबित, मानसून की मेहरबानी भीमपुर में झमाझम।

3 सितंबर: पीपीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बैतूल पहुंचे, वोट चोर, गद्दी चोर को लेकर जंगी प्रदर्शन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव के रूप में मनाया।

4 सितंबर: भैंसदेही के फारेस्ट आफिस में पुलिस ने जुआ खेल रहे कर्मचारियों को पकड़ा।

5 सितंबर: जिले में ईद-ए-मिलाद-उन्न-नबी पर जगह-जगह निकले जुलूस।

6 सितंबर: दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, चल समारोह को लेकर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था।

7 सितंबर: रुपए दोगुने का लालच देकर सात लाख ठगने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

8 सितंबर: जिले में बढ़ते क्राइम के बाद बैतूल एसपी निश्चल एन झरिया का तबादला, वीरेंद्र जैन नए एसपी बनाए गए, बरेठा घाट की पुलिस पर फटा ट्रक का टायर, नागपुर-भोपाल हाइवे पर लंबा जाम।

9 सितंबर: बैतूल स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी में फिर आग, बमुश्किल पाया काबू।

10 सितंबर: शाहपुर क्षेत्र में दुराचार का शिकार नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, मामला दबाने का प्रयास।

11 सितंबर: नए एसपी वीरेंद्र जैन ने कार्यभार संभाला, बैतूल बाजार क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाली गैंग के दो नाबालिग पकड़ाए।

12 सितंबर: प्रभात पट्टन बीएमओ का मरीज के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, बंजारी माई के पास ब्रेक फेल होने से पलटी, यात्री बस।

13 सितंबर: आठनेर में रोड शो के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा, मरीज से मारपीट के मामले में अस्पताल में धरने पर बैठे लोग।

16 सितंबर: झगड़िया में नपा की गौशाला में गायों की लगातार मौत से हड़कंप, पुलिस विभाग में बदलाव की बयार, कोतवाली-आमला टीआई बदले गए, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की फिर हड़ताल से चरमराई सेवा।

17 सितंबर: शाहपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय में घटिया भोजन और सुविधाओं के अभाव में कलेक्टर से मिलने पैदल निकले विद्यार्थी, कलेक्टर मौके पर पहुंचे, जिले भर में विश्वकर्मा जयंती की धूम।

19 सितंबर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवाड़े पर चिचोली जनपद में सेवा कार्य करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और सीईओ के बीच जमकर विवाद, दिन में छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ शहर, मलकापुर रोड पर नपा के वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी।

20 सितंबर: एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर की लापरवाही पर दिल्ली-भोपाल की टीम पहुंची, विद्यार्थियों से एक घंटे तक चर्चा।

22 सितंबर: जिले में शारदेय नवरात्र की शुरुआत।

24 सितंबर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष की धार्मिक यात्रा में छात्राओं से स्वागत करवाने का मामला गरमाया।

26 सितंबर: एलएफएस बैतूल में छात्रों को टिका लगाने और कलेवा पर बवाल, बजरंग दल-एनएसयूआई का स्कूल में हंगामा।

27 सितंबर: मुलताई थाना क्षेत्र के पिपरिया में डेढ़ वर्ष के मासूम को किनारे छोड़ डैम में कूद दंपत्ति, विदाई की बेला में मानसून के सक्रिय होने से फसलों को भारी नुकसान।

29 सितंबर: सारणी-परासिया स्टेट हाइवे पर स्कूटी भिडंत में दो लोगों की मौत।

30 सितंबर: पाथाखेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2014 में 14 वर्षीय किशोरी की गला घोटकर हत्या के मामले में न्यायालय ने पिता-दादी समेत परिवार के पांच लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई।

 

अक्टूबर

1 अक्टूबर: नौकरी लगाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, नवमी पर्व पर जिले भर में भंडारे का दौर।

2 अक्टूबर: जिले में दशहरे की धूम, स्टेडियम में जला 55 फीट का रावण, पुलिस की तगड़ी व्यवस्था।

3 अक्टूबर: आमला के नीमझिरी में पांच वर्षीय बालक कुएं में गिरा, बचाने कूदी बड़ी मां की भी मौत, मुलताई क्षेत्र के सोनोली में तालाब पर नहाने गई तीन में से दो बालिकाओं की मौत, गांव में मातम।

5 अक्टूबर: छिंदवाड़ा के परासिया में तथाकथित डॉक्टर से इलाज कराने के बाद जिले के बोरदेही क्षेत्र में भी दो बच्चों की सिरफ से मौत।

6 अक्टूबर: कफ सिरप मामले को लेकर घोड़ाडोंगरी पहुंचे पीसीसी चीफ ने व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा।

9 अक्टूबर: मुलताई में वाहन चलाने के विवाद में आरएसएस प्रचारक और समुदाए विशेष के बीच विवाद गरमाया, धारा 144 लगाई।

11 अक्टूबर: पाथाखेड़ा के विकोलि अस्पताल में भीषण आग, 11 मरीजों का रेस्क्यू किया, मुलताई विवाद मामले में टीआई देवकरण डेहरिया को हटाया।

14 अक्टूबर: जल संरक्षण में बैतूल को देश में तीसरा स्थान।

18 अक्टूबर: जिले में धनतेरस पर जमकर हुई धनवर्षा, आमला ब्लाक के दियामऊ में जामसांवली से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप बैलगाड़ी से टकराई, एक की मौत 13 घायल।

20 अक्टूबर: जिले में रोशनी के पर्व दीपावली की धूम, पटाखों से रोशन हुआ आसमान।

22 अक्टूबर: फिर बारिश होने से मक्के फसल को व्यापक नुकसान, कोतवाली टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना लाइन अटैच।

25 अक्टूबर: समर्थन मूल्य खरीदी में फर्जी सत्यापन पर 449 पंजीयन निरस्त।

26 अक्टूबर: परिवार के साथ चूरना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी का नागपुर लौटते समय कुंडी टोल के सामने कांग्रेसियों ने किया विरोध।

30 अक्टूबर: मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड से हटाने एनएसयूआई का जंगी प्रदर्शन।

नवंबर

1 नवंबर: बैतूल में एक रात में दो मंदिर और सूने आवास में चोरी में लोगों में आक्रोश।

2 नवंबर: आमला में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कार्पियों में गैंगरेप, दो आरोपी पकड़ाए, आमला में काली विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा।

3 नवंबर: जिले में बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने से केंद्रीय मंत्री उइके और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वे के दिए निर्देश।

5 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती की जिले भर में धूम।

6 नवंबर: युकां चुनाव में घोड़ाडोंगरी के संजय यादव अध्यक्ष चुने गए।

9 नवंबर: सीजन में पहली मर्तबा तापमान 10 डिग्री पर पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी, चिचोली में दो बाइको टक्कर से दो लोगों की मौत

 12 नवंबर: ठंड का कोल्डवार, आठ डिग्री पर पहुंचा तापमान।

 13 नवंबर: आठनेर में दो पक्षों में मारपीट के बाद तनाव, बाजार बंद।

 15 नवंबर: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा, सड़क पर जाम।

17 नवंबर: बैतूल के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने इल्लियां निकलने पर कलेक्ट्रेट का किया घेराव।

20 नवंबर: जनधन खाते से 9.84 करोड़ की साइबर ठगी का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

26 नवंबर: नगर परिषद बैतूलबाजार की महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी के साथ प्रताड़ना से तंग आकर कुएं में कूदकर की आत्महत्या।

29 नवंबर: जेल में रिहाई के दिन सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से मौत के बाद हड़कंप।

30 नवंबर: कोहरे के कारण ट्रेनों के पहिए थमे, यात्री परेशान।

दिसंबर

2 दिसंबर: पुलिस की सक्रियता से डब्ल्यूसीएल कर्मचारी 73 लाख की साइबर ठगी से बचा।

3 दिसंबर: बैतूल रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी में आग लगी।

6 दिसंबर: धान खरीदी में फर्जी पंजीयन के बाद चार लोगों पर एफआईआर।

8 दिसंबर: आमला में बोरबेल मशीन हटाने पर पुलिसकर्मी ने तानी बंदूक, लोगों ने थाना घेरा, मुलताई थाना क्षेत्र में पेरोल पर छूटे आरोपी ने 6 वर्षीय मासूम का किया अपहरण, पुलिस की सक्रियता के बाद आरोपी पकड़ाया।

9 दिसंबर: घोड़ाडोंगरी में बम की अफवाह के बाद बैगलुरू- ग्वालियर एक्सप्रेस को रोका।

13 दिसंबर: कोतवाली के कनारा क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी, दो युवकों पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती आंगनबाड़ी सहायिका की मौत पर परिजनों की नाराजगी।

14 दिसंबर: कोहरे ने फिर थामी ट्रेनों की रफ्तार, न्यूनतम पारा आठ डिग्री पर पहुंचा।

15 दिसंबर: पुलिस ने संगठित साइबर गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को खंडवा से पकड़ा।

16 दिसंबर: गौठाना के बाद रफ्तार का कहर, बोलेरो बाइक की भिंड़त में दो लोगों की मौत ।

17 दिसंबर: पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1300 किलो गांजा बरामद, घोड़ाडोंगरी में शादी से इंकार के बाद प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई।

18 दिसंबर: बैतूल विधायक ने जिला मुख्यालय के लिए पांच करोड़ से राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम स्वीकृत कराया।

20 दिसंबर: ऊर्जा मंत्री प्रधुम्मन तोमर पंखा बिजली स्टेशन पहुंच, पारा सात डिग्री पर पहुंचा।

22 दिसंबर: कर्नाटक में फंसे सोलह मजदूरों को वापस लाया।

23 दिसंबर: बैतूल के मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम डा मोहन यादव बैतूल पहुंचे, कोसमी-मोही में उद्योग क्लस्टर बनाने और मुलताई का नाम मुलतापी करने का किया एलान।

24 दिसंबर: बोरदेही क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने में पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल।

25 दिसंबर: जिले भर में क्रिसमश की धूम।

26 दिसंबर: नहर से पानी नहीं मिलने पर आठनेर में किसानों ने जाम लगाया।

27 दिसंबर: मुलताई बैतूल हाइवे पर अज्ञात ट्रक ने दो ममेरे भाई को कुचला, मौत।

28 दिसंबर: नाले में एक्सपायरी दवा फेकने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप।

29 दिसंबर: बैतूल कृषि मंडी में बोरे नहीं उठाने पर एसडीएम का निरीक्षण, व्यापारियों पर लाखों का जुर्माना ठोका।

30 दिसंबर: जिले की महत्वकांक्षी डैमा-वर्धा जलावर्धन योजना का टेंडर निरस्त।

31 दिसंबर: साइबर ठगी मामले में मुख्य आरोपी अमित अग्रवाल की कीमती बीएमडब्ल्यू कार पुलिस ने बरामद की।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button