Fraud: फर्जीवाड़ा: बैंक में 20 दिन पहले की राशि जमा, खाते में नहीं पहुंची
Fraud: Fraud: The amount deposited in the bank 20 days ago, has not reached the account.

एचडीएफसी बैंक के कैशियर ने जमा नहीं की राशि, व्यापारी कराएंगे एफआईआर
Fraud: बैतूल। एचडीएफसी बैंक की गंज शाखा में अकाउंट होल्डर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अपने फर्ज के प्रति सजग व्यवसायी हिरेन पटेल ने 20 दिन पहले अपने खाते में 58 हजार 350 रुपए जमा किए थे। कैशियर रवि यादव ने रसीद तो दे दी, लेकिन खाते में रकम की एंट्री नहीं की। खातेदार को धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्हें बैंक की भौपाल ब्रांच से जल्द रकम जमा कराए जाने का फरमान जारी कर दिया गया। फरमान सुनते ही खातेदार हिरेन पटेल के होश उड़ गए।
बैंक मैनेजर से शिकायत के बाद अब मैनेजर अंकित चौबे ने पैसा वापस लौटाने का भरोसा दिया है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित हिरेन पटेल ने बताया कि एचडीएफसी बैंक गंज शाखा में उन्होंने क्रेडिट अकाउंट खोल रखा है। मेरे द्वारा 21 अक्टूबर को अपने क्रेडिट कार्ड के अकाउंट मे 58350 रुपए जमा किए गए थे, लेकिन ब्रांच में रवि यादव नाम के कैशियर ने कैश तो जमा कर लिया लेकिन अकाउंट मे इसकी एंट्री नहीं की, राशि जमा किए जाने की रसीद भी उन्हें नहीं दी।
इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब गुरुवार उन्हें भोपाल ब्रांच के कर्मचारी द्वारा सूचित किया गया कि आपके क्रेडिट कार्ड का भुगतान बाकी हैं। कर्मचारी को बताया कि राशि का भुगतान 20 दिन पहले ही कर दिया गया हैं। जब अपना अकाउंट चेक किया तो उसमे भुगतान की गई राशि डिपाजिट ही नहीं की गई थी। हिरेन का आरोप है कि एचडीएफसी बैंक की गंज ब्रांच में जब प्रतिष्ठित खातेदारों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की जा सकती है तो अन्य खातेदारों के साथ भी इस तरह की हरकतें की जा सकती हैं। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई है। कर्मचारी रवि यादव के खिलाफ एफआईआर किए जाने की मांग की गई है।
इनका कहना…..
खातेदार हिरेन पटेल द्वारा शिकायत की गई है। आज अवकाश होने की वजह से ब्रांच बन्द है। कल शिकायत की पूरी जांच करेंगे। कर्मचारी दोषी पाया गया तो कार्यवाही करेंगे। खातेदार का पैसा वापस दिलवाया जाएगा।
अंकित चौबे, मैनेजर, एचडीएफसी बैंक शाखा गंज बैतूल




