Penchwelly Passenger: बैतूल के रास्ते गोंदिया पहुंचने यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन

पेंचव्हेली एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा मार्ग से गोंदिया ले जाने पर विचार

Penchwelly Passenger: बैतूल। बैतूल जिले के यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। इंदौर से चलने वाली पंचवेली एक्सप्रेस (19343/19344) को गोंदिया तक विस्तारित करने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे के बीच समीक्षा और विचार-विमर्श की प्रक्रिया जारी है।

बिलासपुर स्थित प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यदि सभी विभागों से अनुकूल सहमति मिलती है तो जल्द ही यह ट्रेन इंदौर से गोंदिया और गोंदिया से इंदौर तक चलाई जा सकेगी। रेलवे बोर्ड तथा संबंधित मंडलों से प्राप्त संचार के आधार पर समय सारणी का प्रारंभिक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन गोंदिया स्टेशन पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी और शाम 5:30 बजे गोंदिया से पुन: इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन का प्राथमिक मेंटेनेंस इंदौर में किया जाएगा, जबकि दूसरी ओर का मेंटेनेंस गोंदिया में करने की योजना है। इस विस्तार से नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया क्षेत्र के यात्रियों को सीधे इंदौर तक कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही बैतूल जिले के यात्रियों को भी गोंदिया तक आने-जाने के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

इधर रेलवे सूत्रों का कहना है कि यदि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी होती हैं तो इस लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा को जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। विस्तार लागू होने की स्थिति में बैतूल स्टेशन पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय में बड़े बदलाव की संभावना भी काफी कम बताई जा रही है।

 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button