Bijasani Mata Mandir : बीजासनी माता मंदिर में नौ दिनों तक जलेगी अखंड ज्योत

Bijasani Mata Mandir: Unbroken flame will burn for nine days in Bijasani Mata Temple.

15 से शारदेय नवरात्र की होगी शुरूआत, आकर्षक रोशनी से सजेगा मंदिर

बैतूल। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में आगामी 15 अक्टूबर से शारदेय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। हर बार की तरह मंदिर में नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाई जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है।

मंदिर समिति के प्रमुख पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर को पहले दिन प्रात: 11 बजे घट स्थापना, ज्योत प्रज्जवलन किया जाएगा। हर दिन नवरात्र की महाआरती शाम 7.30 बजे से होगी।

Bijasani Mata Mandir : बीजासनी माता मंदिर में नौ दिनों तक जलेगा अखंड ज्योतउन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे हवन होगा इसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। पंडित शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर हर वर्ष अखंड ज्योत जलाने के लिए न सिर्फ बैतूल बल्कि देश भर के मंदिर से जुड़े श्रद्धालु अपना योगदान देते आए हैं। इस बार भी जिन्हे ज्योत जलाना हैं इसके लिए उनके अलावा सुनील हिरानी, अभिषेक शर्मा और राजेश अरोरा से संपर्क किया जा सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button