Betul Vande Bharat & Medical College : ब्रेकिंग: रंग लाएं भाजपा नेताओं के प्रयास, बैतूल को मेडिकल कॉलेज की सौगात, वंदेमातरम ट्रेन का स्टॉपेज भी मिला
Betul Vande Bharat & Medical College: Breaking: Efforts of BJP leaders bear fruit, Betul gets medical college, Vande Mataram train also gets stoppage

Betul Vande Bharat & Medical College: (बैतूल)। आचार संहिता लगने के पहले बैतूल को दो बड़ी सौगात मिली है। लंबे और से बैतूल में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी, देर आए दुरुस्त आये की तर्ज पर राज्य शासन ने इसकी अनुमति दे दी हैं। मेडिकल कॉलेज खुलने का पूरा श्रेय पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को जाता है, जिनके सतत प्रयासों से राज्य शासन ने कल इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 25 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल के पास लगभग 15 एकड़ की जमीन पूर्व से मौजूद है, इसलिए यहां से लगभग 10 एकड़ जमीन और तलाशना पड़ेगा। लेकिन यह काम आसानी से हो जाने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद जिले की स्वास्थ्य विभाग में आमूलचूल परिवर्तन आने की संभावना हैं। जिले को कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी मिल सकते हैं।
वंदेमातरम एक्सप्रेस का स्टॉपेज बैतूल हुआ (Betul Vande Bharat & Medical College)
इंदौर से नागपुर तक चलने वाली वंदे मातरम एक्सप्रेस भी बैतूल को मिल गया है। चार दिन पहले भोपाल में ननवदुनिया के कार्यक्रम में बैतूल के समाज सेवी जितेंद्र पेशवानी और बबलू खुराना ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात कर सबसे पहले इंदौर से भोपाल चलने वाली वंदे मातरम को नागपुर चलाने की मांग की थी। इसके बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर में रेल मंत्री से ट्रेन नागपुर तक बढ़ाने का अनुरोध किया।कल इसके आदेश भी जारी हों गए, लेकिन बैतूल जिले में कहीं भी स्टॉपेज नहीं मिला इसका तीखा विरोध शुरू हुआ। सबसे पहले सांसद दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री को कल देर शाम पत्र लिखा। फिर रेल सलाहकार समिति बैतूल के सदस्य दीपक सलूजा ने नाराजगी जताई थी
दूसरे दिन सोमवार संसद के पत्र और लोगों की नाराजगी के बाद वंदे मातरम एक्सप्रेस का बैतूल सस्टॉपेज के आदेश हो गये, इससे जिले के लोगों को राहत मिलेगी।




