Leoprad & Wild Pig Video : जंगल में तेंदुए और जंगली सुअर के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल
Leopard & Wild Pig Video: Fierce fight between leopard and wild pig in the forest, video went viral

Leoprad & Wild Pig Video: जंगली जानवर में भी अक्सर अपना दबदबा बनाएं रखने के लिए लड़ाई देखने को मिलती है। यहां शिकारी जानवर अक्सर अपने से कमजोर जानवर का शिकार करके अपना पेट भरता है। हालांकि शिकारी और शिकार, दोनों पर मौत का खतरा मंडराता रहता है, क्योंकि कई बार शिकारी जानवर की जान भी आफत में पड़ जाती है। जंगल में हुकूमत उसी की चलती है, जो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन जंगली जानवरों की लड़ाई से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक शिकारी तेंदुए और जंगली सुअर के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। दोनों की इस लड़ाई का वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे।
- Also Read: Viral Video: खौलते हुए तेल में हाथ से पकौड़े निकालता दिखा शख्स, वीडियो देख लोगों के उड़े होश…




