Betul Weather News : जिले से मानसून की विदाई, अब जल्द आएंगे ठंड के दिन, देरी से आया था मानसून और देरी से गया

Betul Weather News: Farewell of monsoon from the district, now cold days will come soon, monsoon came late and went late

 

Betul Weather News : (बैतूल)। आखिरकार जिले से मानसून की विदाई हो गई है। इस वर्ष मानसून देरी से आया और देरी से वापसी हुई है। मानसून के जाने के बाद अब ठंड के दिन आने वाले है। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि 6 अक्टूबर को दक्षिण, पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के बैतूल समेत 24 जिलों से विदाई हो गई है। अब बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी।

अभी कुछ दिन तक दिन के तापमान में धूप खिलने के कारण बढ़ोत्तरी हो सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। अभी जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास है। जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष जून माह में मानसून एक महीने की देरी से आया था। 30 सितम्बर को मानसून की विदाई हो जाती, लेकिन इस बार 6 दिन बाद मानसून की विदाई हुई है।

Also Read : Betul-Bhopal Highway jam : मांझी सरकार ने किया हाईवे पर किया चक्काजाम, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार

जल्द आएंगे ठंड के दिन

मौसम विभाग का कहना है कि कुछ ही दिनों बाद ठंड के दिन आने वाले है। उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आने पर धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में कमी आएंगी और ठंड के तेवर बढ़ने लगेंगे। ठंड दस्तक देने के लिए अभी कुछ दिनों का समय जरूर लगेगा। अभी से रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जैसे ही बर्फबारी होगी और ठंडी हवाएं चलेगी वैसे ही तापमान में गिरावट आएगी। ठंड के दस्तक देते ही लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो जाएंगे। अभी से दुकान संचालक गर्म कपड़ों की दुकान सजाने में लगे हुए है। इस बार सामान्य बारिश रही इसलिए ठंड के भी बहुत अधिक तेवर दिखने की संभावना कम बनी है।

Also Read : Betul-Harda Four Lane : 902 करोड़ की लागत से बने टेमागांव, चिचोली फोरलेन का पीएम ने किया वर्चुअल शुभारम्भ, सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासों से जिले को मिली एक और उपलब्धि

लोकल सिस्टम हो सकते है एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की तो विदाई हो गई, लेकिन कुछ लोकल सिस्टम बनने के कारण आने वाले दिनों में बैतूल के कुछ हिस्से में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल अभी कोई भी नया सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिससे अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की एडवायजरी जारी की है। हवा की गति 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Also Read : Multai Vidhansabha Election : कल तक भाजपा नेताओं को बता रहे थे गुंडे, आज पार्टी के प्रति निष्ठावान, मुलताईं भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर के खिलाफ उखड़ रहे गढ़े मुर्दे

जिले में 45 इंच हुई औसत बारिश

जबसे बारिश की शुरूआत हुई तबसे लेकर अब तक जिले में कुल औसत बारिश लगभग 45 इंच हुई है। कुछ ऐसे ब्लॉक है जहां बहुत कम बारिश हो पाई। आठनेर, घोड़ाडोंगरी यह ऐसे दो ब्लॉक में जहां बहुत कम बारिश हो पाई है। वहीं क्षेत्र के किसानों को बारिश कम होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल में 44, घोड़ाडोंगरी 36, चिचोली 44, शाहपुर 35, मुलताई 39, प्रभातपट्टन 38, आमला 41, भैंसदेही 63, आठनेर 24 और भीमपुर में 70 इंच बारिश हुई है।

Also Read : Betul News : फर्जी कम्पनी का बड़ा ऑफर, 1 सप्ताह में 1 लाख के 1 लाख 80 हजार वापस

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button