Betul News: Video: बुजुर्ग महिला का 45 हजार रुपए से भरा थैला छुड़ाकर भागा युवक

Betul News: A young man ran away after snatching an elderly woman's bag containing 45 thousand rupees

Betul News: मुलताई। पटेल वार्ड में एक बुजुर्ग महिला के हाथ से रुपए से भरा थैला छुड़ाकर अज्ञात युवक भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अज्ञात युवक बुजुर्ग महिला का बैंक से ही पीछा कर रहा था।
गौरतलब है कि पटेल वार्ड में पूर्व में भी महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो चुकी है। लेकिन चोर आज तक पुलिस से कोसों दूर है।

थाना क्षेत्र के ग्राम हतनापुर निवासी नान्हींबाई पति बालकराम पठाडे नगर के जय स्तंभ चौक पर स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में रुपए निकालने के लिए गई थी। खाते से 45 हजार रुपए निकालने के बाद नान्हींबाई ग्राम हतनापुर जाने के लिए पुराने नागपुर नाके पर पहुंची। बस नहीं मिलने पर नान्हींबाई पटेल वार्ड निवासी अपने बहन के घर जाने के लिए निकली थी। वार्ड में कनक कंप्यूटर के पास अज्ञात युवक दौड़कर आया और नान्हींबाई के हाथ में रुपए से भरा थैला छुड़ाकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नान्हींबाई ने घटना की सूचना पुलिस थाने में दी है। पुलिस बैंक के आसपास और चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button