Betul News: जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने से चूके नेताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Betul News: Leaders who missed out on getting a place in the district executive were given the responsibility of divisional president

सामंजस्य स्थापित कर भाजपा ने वरिष्ठों का सम्मान बरकरार रखा

Betul News: बैतूल। भाजपा की सीमित जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने से चूके कई वरिष्ठ नेताओं का पार्टी ने वनवास खत्म कर दिया है। दरअसल उन्हें बुधवार को मंडल प्रभारी बनाकर सम्मान दिया है। इनमें से कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैं, जो जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए आश्वस्त थे, लेकिन 23 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी में सीमित स्थान पाने के कारण इन्हें एडजेस्ट नहीं किया जा सका है। कुल मिलाकर भाजपा ने वरिष्ठों का सम्मान कर उनकी नाराजगी भी दूर करने का प्रयास किया है।

भाजपा में बीते दिनों जिला कार्यकारिणी घोषित की थी। सुधाकर पवार की टीम में 23 उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सहप्रभारी बनाए गए थे। कार्यकारिणी में वैसे जिन नेताओं के नाम चल रहे थे, अक्षरश: उन्हें ही स्थान मिला, लेकिन कुछ वरिष्ठ कार्यकारिणी में स्थान पाने से चुके गए। चर्चा है कि इनमें से कुछ पदाधिकारी नाराज भी थे, लेकिन पार्टी की गाइड लाइन का विरोध नहंी कर सकते थे। यही वजह है कि इन्हें कहीं न कहीं एडजेस्ट किए जाने का भरोसा था। बुधवार जब मंडल प्रभारियों की नियुक्ति हुई तो इन वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को दूर करने का प्रयास माना जा रहा है।

इन्हेंं मिला सम्मानजनक स्थान

जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार ने घोषित मंडल प्रभारियों में राजेश आहूजा, राज सिंह परिहार, विशाल सिंह ठाकुर, अशोक नागले, सुनील शर्मा, किशोर बरदे, आनंद प्रजापति, अबीजर हुसैन, तपन मालवीय, मनोज जगताप, मधु पाटनकर, देवीदास खाड़े, हंसराज धुर्वे, नितिन सिंह गौतम और प्रमोद महाले को अलग-अलग मंडलों का अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अबीजर अल्पसंख्यक वर्ग से होने के कारण जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने के मजबूत दावेदार थे, जबकि आनंद प्रजापति को वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारी मिलने की संभावना थी।

विस चुनाव लड़ चुके आमला के कद्दावर नेता अशोक नागले का नाम भी कार्यकारिणी में नहीं था पर उन्हें मंडल प्रभारी बनाकर उनकी नाराजगी दूर कर दी गई है। कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील शर्मा को पहली मर्तबा भरोसा जताते हुए पार्टी ने पट्टन जैसे महत्वपूर्ण मंडल का प्रभारी बनाकर उपकृत किया है। इसी तरह सारणी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे, आठनेर के दिग्गज नेता मनोज जगताप, भीमपुर के सक्रिय नेता नितिन गौतम और भैंसदेही के प्रमोद महाले को वरिष्ठता के आधार पर मंडल प्रभारी बनाकर उनका सम्मान बरकरार रखने का प्रयास किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button