CM RISE SCHOOL BETUL: न आधुनिक भवन न परिवहन की सुविधा, नाम के सीएम राइज स्कूल, सुविधाएं सामान्य जैसी कम्प्यूटर और अंग्रेजी कक्षा को लेकर भी निभाई जा रही औपचारिकता
CM RISE SCHOOL BETUL: Neither modern building nor transport facility, named CM Rise School, facilities like normal computer and formalities are also being performed regarding English class

स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे बच्चों के पालक, सुविधाएं अब भी सामान्य स्कूलों जैसी ही

Betul News :(बैतूल)। न आधुनिक भवन ना निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं। कम्प्यूटर और अंग्रेजी पाठ्यक्रम को लेकर भी महज औपचारिकताएं निभाई जा रही है। यह हाल जिले के सीएम राइज स्कूल के अब भी बने हुए हैं। सीएम राइज स्कूलों को लेकर बताई गई सुविधाएं और घोषणाओं के अनुरूप ये स्कूल जरा भी खरे नहीं उतर रहे हैं। केवल नाम परिवर्तन कर सीएम राइज स्कूल कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj sing chouhan ) ने पिछले साल से प्रदेश के साथ ही जिले में भी सीएम राइज स्कूल (CM RISE SCHOOL) प्रारंभ किए हैं। मॉडल स्कूल की तर्ज पर प्रारंभ किए गए इन स्कूलों का यह दूसरा सत्र है। लेकिन अब तक कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। पूर्व की बिल्डिंगों में ही इन स्कूलों को संचालित किया जा रहा हैं। ऐसे में अन्य स्कूलों से नाम कटवाकर इन स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश करवाने वाले अभिभावक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसे पालकों में अब नाराजगी के भाव देखे जा रहे हैं।
पुराने भवनों में ही संचालन
पुराने भवनों में सीएम राइज स्कूल (CM RISE SCHOOL) संचालित किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की रफ्तार देखकर समझ आता है कि कम से कम दो साल यहां कक्षाओं के संचालन की कोई गुंजाइश नहीं हैं। इसी तरह इन स्कूलों में बच्चों को परिवहन सुविधा भी मुहैया कराई जानी थी। लेकिन अब तक बसें उपलब्ध ही नहीं हो सकी हैं। पहला साल पूरा बीत गया हैं, लेकिन परिवहन हेतु बसें उपलब्ध नहीं कराई गई है। चालू सत्र 2023 में इसके उपलब्ध होने की संभावना थी पर वह भी संभव नहीं लग रही हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो शासन स्तर से ही इस संबंध में परिवहन को लेकर व्यवस्था नहीं बनवाई जा रही हैं।
10 रुपए प्रति किमी में बस चलाने राजी नहीं
विभागीय सूत्रों की माने तो बस संचालन में दर की समस्या आड़े आ रही हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में सीएम राइज स्कूलों में बस का संचालन शुरू हो गया हैं। प्रति किमी 10 रुपए प्रति छात्र की दर नियत कर बसें संचालित की जा रही हैं। लेकिन इतनी दर में यहां के बस मालिक बस चलाने राजी नहीं है। इस कारण परिवहन सुविधा का पेंच फसा हुआ है। पूर्व में परिवहन सुविधा के दावे किए जाने से कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश दिला दिया। लेकिन साल बीतने और दूसरे सत्र में भी बसों का कोई अता पता नहीं हैं। उन्हें बच्चों को रोज स्कूल लाने, ले जाने में परेशानी हो रही हैं। इसी तरह से कुछ स्कूलों के स्थान को लेकर भी दिक्कतें बनी हुई हैं। इस कारण वहां पर आसपास का मुख्यालय नहीं होने से ग्रामीण बच्चे प्रवेश नहीं ले पाए हैं।




