Betul Samachar: सड़क धंसी, कीचड़ पसरा, गड्ढों में पानी: पाइप लाइन का काम बना शहरवासियों के लिए सिरदर्द

Betul News: Roads collapsed, mud spread, water in potholes: Pipeline work becomes a headache for city dwellers

ठेकेदार की लापरवाही और नगरपालिका की चुप्पी से बढ़ी परेशानी, मुहर्रम के मौके पर नमाजियों को भारी दिक्कत

Betul Samachar: बैतूल। शहर में बारिश के साथ ही देशबंधु वार्ड, तिलक वार्ड, आजाद वार्ड और आर्यपुरा सहित कई इलाकों की गलियों की हालत बद से बदतर हो गई है। इन इलाकों में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अब लगातार हो रही रिमझिम बारिश से मिट्टी धंस चुकी है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और कीचड़ हर जगह पसरा पड़ा है।
इन सड़कों पर अब न पैदल चलना आसान है, न वाहनों की आवाजाही सुरक्षित। सड़कें बैठने से कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसाती पानी भरा है।

इस कारण राहगीरों को फिसलने, चोट लगने और बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कोठीबाजार क्षेत्र की मस्जिद के सामने की स्थिति सबसे दयनीय है। यहां पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मिट्टी धंसने से गहराई बन गई है, जो अब एक तरह की नाली का रूप ले चुकी है। नमाजियों को रोजाना कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से होकर मस्जिद जाना पड़ रहा है। मुहर्रम के इस पवित्र महीने में, नमाज के लिए स्वच्छता अनिवार्य होती है, ऐसे में यह लापरवाही उनके धार्मिक आस्थाओं पर भी आघात है।

मरम्मत कार्य था अनुबंध का हिस्सा, फिर भी क्यों नहीं हुआ सुधार?

नगर पालिका के ठेकेदार ने सड़क खुदाई के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ लिया, जबकि कार्ययोजना में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित था कि सड़क की मरम्मत कार्य का हिस्सा है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से न कोई दबाव बनाया गया, न ही कोई कार्रवाई की गई। स्थानीय रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और नगरपालिका की उदासीनता पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब चुनाव होते हैं तो नेता हर गली में नजर आते हैं, लेकिन अब जब वास्तव में समस्या से जूझ रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं। कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराने के बावजूद ना निरीक्षण हुआ, न सुधार।

बीमारियों और दुर्घटनाओं का बढ़ेगा खतरा

यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो जलभराव, मच्छरजनित रोगों, फिसलन से चोटें और संक्रमण जैसी समस्याएं विकराल रूप ले सकती हैं। यह स्थिति विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासनिक अनुशासन की पोल खोलती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button