Betul Illegal Hoarding : नगरपालिका ने शासकीय भूमि से होर्डिंग्स हटाने छेड़ा अभियान 

अब तक 10 होर्डिंग्स हटाएं, इसके बाद निजी भूमि से करेंगे चिन्हित 

Betul Illegal Hoarding : बैतूल। शहर में कुकुरमुत्ते की तरह शासकीय और निजी भूमि पर होर्डिंग्स लगने के बाद शहर की रौनक गायब होते जा रही है। जगह-जगह कब्जा होने से शहर की बदसूरती देखने लायक है। हाल ही में नपा ने एक फर्म को शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए 21 लाख रुपए सालाना का टेंडर दिया है। फर्म की शिकायत के बाद नपा ने पिछले तीन दिनों से शासकीय जमीन से लगे होर्डिंग्स हटाने का अभियान छेड़ा है। अब तक दस होर्डिंग्स को हटाया जा चुका है। बचे होर्डिंग्स को चिन्हित किया जा रहा है। नपा की माने तो इसके बाद निजी जमीन पर लगे होर्डिंग्स को हटाया जाएंगे।

9 जून से नपा ने शासकीय जमीन से अवैध होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू किया है। यह काम निरंतर प्रारंभ रहने का दावा किया है, लेकिन इन तीन दिनों में नपा को शासकीय भूमि पर केवल 10 होर्डिंग्स ही नजर आए हैं। इन्हें हटाकर नपा कार्रवाई पूरी करने की बात कही रही है, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी शहर केे करीब 8 से 10 किमी के दायरे में दर्जनों होर्डिंग्स नपा की कार्रवाई को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

शहर के सोनाघाटी, चक्कर रोड से लेकर बड़ोरा हमलापुर, रानीपुर रोड समेत दर्जनों मार्ग की शासकीय भूमि पर होर्डिंग्स की संख्या गिनी जाए तो यह एक सैकड़ा पर पहुंच जाएगी, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि नपा की टीम को केवल 10 होर्डिंग्स ही अब तक दिखाई दिए हैं। केवल 10 होर्डिंग्स हटाने के बाद नपा अपने कार्य से इतिश्री कर चुकी है। शिकायत मिलने पर भविष्य में होर्डिंग्स हटाने ओर इन पर मप्र मीडिया नियम 2017 के तहत विधिवत अनुमति लेकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगी।

Betul Illegal Hoarding : निजी भूमि पर भी हालात बेकाबू

शहर में लगभग 400 से अधिक होर्डिंग्स लगे हैं। इनमें आधे होर्डिंग्स निजी भूमि पर तान दिए गए हैं। इसके लिए कुछ स्थानों पर अनुमति ली गई है। अधिकांश होर्डिंग्स बिना भूस्वामी के अनुमति के तान दिए हैं। जिस जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं, यहां के लोग भी इन होर्डिंग्स को लेकर परेशान है। चूंकि बारिश शुरू होने वाली है। कई होर्डिंग्स अब गिरे, तब गिरे जैसे हालात में पहुंच गए हैं, लेकिन अपने फायदें के लिए होर्डिंग्स संचालकों ने इसकी मरम्मत करने की कोई जहमत नहीं उठाई। इसका खामियाजा आने वाले दिनों में लोगों को भुगतना पड़ सकता है। नपा का मानना है कि शासकीय भूमि के बाद निजी भूमि पर होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना…

शासकीय भूमि से अब तक 10 होर्डिंग्स हटाएं जा चुके हैं। यदि और भी होर्डिंग्स लगे होंगे तो उन्हें भी हटाए जाएंगे। निजी भूमि से होर्डिंग्स हटाने की तैयारी की जा रही है।

अखिल राय, राजस्व उपनिरीक्षक, नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button