Betul News: टोल प्लाजा पर अब होगी वाहनों की हाईटेक निगरानी

Betul News: Now there will be high-tech monitoring of vehicles at toll plazas

ई-डिटेक्शन सिस्टम से नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Betul News: बैतूल। यातायात और सड़क सुरक्षा परिवहन को बेहतर बनाने के लिए एक से एक कदम उठाए जा रहे है। जल्द ही टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस नये सिस्टम को शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से जिले के सभी टोल प्लाजाओं पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से टोल से गुजरने वाले वाहनों से हाईटेक तरीकों से निगरानी रखी जाएगी।

जब कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेंगा उसी समय ई-डिटेक्शन सिस्टम वाहन की नम्बर प्लेट को स्केन करेंगा और उसकी जानकारी सीधे पोर्टल पर मिलान की जाएगी। सिस्टम द्वारा तुरंत वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की जांच करेगा। वाहन के दस्तावेजों में कमी पाई गई तो तत्काल ई-चालन जनरेट होगा और चालान का एसएमएस वाहन मालिक के मोबाईल पर पहुंच जाएगा। जरा भी दस्तावेजों में कमी पाई गई तो वाहन चालकों को तगड़ा चालान भरना पड़ सकता है। यह सिस्टम जिले के सभी टोल प्लाजा पर एक्टिव होंगे। जिसमें गढ़ा, कुंडी, मिलानपुर टोल प्लाजा भी शामिल है।

मोबाईल अपडेशन का कार्य शुरू

इस सिस्टम के शुरू होने से पहले आरटीओ कार्यालय में पोर्टल पर सभी वाहन चालकों के मोबाईल नम्बर अपडेट का कार्य शुरू हो गया है। सभी वाहन चालकों को निर्देश दिए है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाहन पोर्टल के जरिए ऑनलाईन करें या फिर सीधे आरटीओ कार्यालय में जाकर भी कर सकते हैं। वाहन की जानकारी पोर्टल से जुड़ी रहेगी, जिससे चालानी कार्रवाई में आसानी होगी।

यह होगा फायदा

किसी भी वाहन चालक को यातायात नियमों से बचना आसान नहीं होगा। सिस्टम के माध्यम से हर नियम का उल्लंघन स्वत: ही पता चल जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही की चालानी प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित और पारदर्शिता से होगी। इसमें चालानी कार्रवाई से बचना और भेदभाव जैसी शिकायते नहीं होगी। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बेहतर काम होगा। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारियों को भी निर्देशित किया है।

इनका कहना…..

शासन के निर्देश है कि सभी टोल प्लाजाओं पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी। जिस भी वाहनों के दस्तावेजों में कमी रहेगी। टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट स्कैन होकर ई-चालान कटेगा।

अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button