Betul News: जर्जर भवनों का सर्वे करवा रही नपा, शहर में 34 पुराने भवन चिन्हित
Betul News: Nagar Palika is conducting a survey of dilapidated buildings, 34 old buildings have been identified in the city

विवादित ढांचा गिराने में आ रही रुकावटें, पम्प अटेंडर कर रहे सर्वे
Betul News: बैतूल। बारिश के पूर्व नपा शहर में जजर्र भवनों का सर्वे करवा रही है। यह जिम्मेदारी उन पम्प अटेंडरों को दी गई है, जो वार्डों में पानी सप्लाई करने के लिए अपनी भूमिका निभाते हैं। खास बात यह है कि नपा द्वारा पिछले वर्ष 35 जर्जर भवन चिन्हित किए गए थे। इनमे से मात्र जवाहर वार्ड स्तिथ एक भवन का ही डिस्मेंटल किया जा सका था। बताया जा रहा है कि कुछ भवन ऐसे भी हैं जो विवादित हैं और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे भवनो को डिस्मेंटल नहीं किया जा सकता है।
पम्प अटेंडर वार्डों में ढूंढ रहे जर्जर भवन
जर्जर भवनों के सर्वे और डिस्मेंटल करने के मामले को लेकर जानकारी मिली है कि इस वर्ष जर्जर हो चुके भवनों के सर्वे कर चिन्हित करने की जिम्मेदारी पम्प अटेंडरों को दी गई है, क्योंकि वार्डों में जर्जर भवनों की ज्यादा जानकारी अटेंडरों को ही होती है। एक सप्ताह पूर्व ही अटेंडरों को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नए जर्जर भवन सूची में जोड़े जाएंगे।
विवादित भवन गिरने नपा असहाय
नपा के ऋषभ चढ़ोकार ने बताया शहर के अलग अलग इलाकों में पिछले वर्ष कुल 35 भवन चिन्हित किए गए थे। कुछ भवनों को डिस्मेंटल कर दिया गया है। कुछ भवन ऐसे भी हैं जो विवाद की स्तिथि में हैं। जिनके प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे भवनों को प्रकरण के निराकरण होने तक नहीं गिराया जा सकता है। नई सूची तैयार करने के लिए पंप अटेंडरों को निर्देशित किया गया है। यदि कोई भवन चिन्हित होता है तो लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर भवन का अवलोकन कराया जाएगा। भवन के जर्जर घोषित होने के बाद डिस्मेंटल की कार्यवाही की जाएगी।




