Betul Samachar: यातायात पुलिस का अल्टीमेटम: किराए की सूची नहीं बनी तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार

Betul Samachar: Traffic Police's ultimatum: Be ready for action if fare list is not made.

10 अगस्त तक दी डैड लाइन, इसके बाद ताबड़तोड़ शुरू होगी कार्रवाई

Betul Samachar: बैतूल। रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड सहित शहर में चलने वाले ऑटो चालकों पर नकेल कसने के लिए एसपी निश्चल झारिया के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों की बैठक ली है। बैठक में यह साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में परिवहन नियमों के खिलाफ ऑटो का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सांझवीर टाइम्स ने ऑटो चालकों की मनमानी को लेकर समय-समय पर यातायात पुलिस का ध्यानाकर्षण कराया है।

यातायात प्रभारी गजेंद्र केन के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए थे। परिवहन नियमों की चर्चा करते हुए ऑटो चालकों को निर्देशित किया है कि अपने ऑटो से संबंधित सभी दस्तावेज दुरुस्त रखे जाएं। दस्तावेज दुरुस्त ना होने की दशा में ऑटो चालकों को 10 अगस्त तक कि डेडलाइन भी दी गई है। 10 अगस्त के बाद यदि किसी भी ऑटो चालक के पास दस्तावेज दुरुस्त नहीं पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खुद आटो चालक ही जिम्मेदार होंगे।

बैठक में स्पष्ट निर्देश

बैठक में शहर में दूरियों के हिसाब से ऑटो किराया तय किए जाने पर भी चर्चा की गई है। केन ने बताया कि कई बार यह शिकायतें मिलती रही हैं कि कुछ ऑटो चालक सवारियों की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते अधिक किराया वसूल करते हैं। बैठक में ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही दूरी के हिसाब से किराए की सूची बनाई जाकर परिवहन और यातायात पुलिस को दी जाए। इस सूची का अध्ययन कर किराया सुनिश्चित किया जाएगा।

तय की गई सूची के आधार पर ही ऑटो चालक सवारियों से किराया वसूल कर सकते हैं। यदि कोई ऑटो चालक सूची से अधिक किराया वसूल करता है तो ऑटो सवारी ऑटो का नंबर नोट कर इसकी शिकायत यातायात थाने में दर्ज करवा सकते हैं। केन ने बताया कि बैठक के दौरान ऑटो चालकों को दस्तावेज दुरुस्त करने के साथ साथ किराये का निर्धारण अविलम्ब किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि समय सीमा खत्म होने के बाद कि जाने वाली कार्यवाही के लिए ऑटो चालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button