Betul Ki Khabar: लल्ली चौक-बस स्टैंड की दूसरी लेन बनाने का रास्ता साफ
Betul Ki Khabar: The way is clear for making the second lane of Lalli Chowk-Bus Stand

नपा ने शुरू की ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग, सड़क में बाधा बने पोल भी हटाएं जाएंगे
Betul Ki Khabar: बैतूल। लल्ली चौक से बस स्टैंड तक टू लेन सड़क की दूसरी लेन बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। नपा की विद्युत शाखा और बिजली कम्पनी के अधिकारियों के आपसी तालमेल के चलते ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। सड़क के बीच में आ रहे पुराने पोल भी हटाएं जा चुके हैं। आधिकारियों के मुताबिक रविवार तक बिजली शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। ठेकेदार अब बस स्टैंड से डामरीकरण का काम शुरू करेगा। संभावना है कि अगले सप्ताह के तक डामरीकरण कार्य लगभग पूरा हो जाएगा।
नपा के विद्युत शाखा प्रभारी अमित सक्सेना ने बताया कि बिजली कम्पनी द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे परमिट के अनुसार बिजली शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। इस काम में दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। बसस्टैंड के समीप लगे हाईमास्ट पोल को पहले ही हटा दिया गया था। यहां लगे तीन ट्रांसफार्मरों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर ज्योति टाकीज तक सड़क के बीच में आ रहे पुराने पोल भी हटवा दिए गए हैं। इसके बाद बस स्टैंड से ज्योति टाकीज तक सड़क के डामरीकरण का रास्ता साफ हो चुका है। ज्योति टाकीज के सामने लगे हुए ट्रांसफार्मर से एक बैंक का बिजली कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
इसी तरह एमजी कॉम्लेक्स के सामने लगे बड़े ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट किया जाना है। यह दोनों ही ट्रांसफार्मर रविवार तक हटा दिए जाएंगे। इसके बाद लल्ली चौक तक सड़क और बिजली शिफ्ट का काम लगभग पूरा हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ सड़क पर सेंटर पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का काम ही बचेगा, जो अगले 15 दिनों में किया जाएगा। गौरतलब है कि यातायात की दृष्टि से यह सड़क अतिमहत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके बनने के बाद काफी हद तक लोगों को राहत मिल पाएगी।




