Betul News: जमीन बेचने से नाराज बेटे-बहू ने 70 वर्षीय पिता को कुएं में फेंका

पहले मारपीट की, मुंह में कपड़ा ठूंसा और कुएं में फेंककर बरसाए पत्थर

Betul News: आमला। बोरदेही थाना क्षेत्र के टुराबोरगांव में जमीन बेचने को लेकर पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे और बहू ने अपने 70 वर्षीय पिता के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें पानी से भरे कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पत्थर बरसाए।

 घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर बेटे और बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोरदेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टुराबोरगांव निवासी बाबू कड़वे (70) ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी।

इसी बात को लेकर उनके बेटे दिलीप कड़वे और बहू देवकी कड़वे से विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि शनिवार को बाबू कड़वे जब खटिया पर सो रहे थे, तभी बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट की। बुजुर्ग के चिल्लाने पर उनके मुंह में कपड़ा भर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों उन्हें कुछ दूरी पर स्थित पानी से भरे कुएं के पास ले गए और कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरने के बाद भी बुजुर्ग पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं।

बताया गया कि कुएं में मौजूद मोटर और रस्सी के सहारे बुजुर्ग ने खुद को संभाले रखा। घटना के दौरान बुजुर्ग की पत्नी कमला को कुएं की तरफ से आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने प्रयास कर घायल बाबू कड़वे को कुएं से बाहर निकाला।

बहू-बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत

घायल बुजुर्ग को तत्काल मुलताई अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार बयान के आधार पर बेटे और बहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बोरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button