Betul News: भाजपा नेता भवानी ने धोखाधड़ी कर हड़पी आदिवासी की जमीन
Betul News: BJP leader Bhavani fraudulently grabbed tribal land

10 लाख में हुआ सौदा, 20 हजार थमाएं, एसपी से शिकायत
Betul News: बैतूल। सत्ता के नशे में चूर भाजपा के कुछ नेता पार्टी की खासी किरकिरी करा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह के मामले सामने आए हैं। एक बार फिर भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे विवादों में घिर गए है। अपने सहयोगी के साथ मिलकर आदिवासी की जमीन धोखाधड़ी से बेचकर महज 20 हजार रुपए थमाने के आरोप लगे हैं। आदिवासी की मामले की शिकायत एएसपी से कर जांच की मांग की है।
झाड़ेगांव निवासी सुमित्रा पिता रामचरण तांडीलकर ने (आदिवासी) ने एसपी को की शिकायत में बताया कि उसकी झाड़ेगांव स्थित खसरा नंबर 6/2, 6/3, 6/4 पर कुल 4.082 हेक्टेयर जमीन है। इस भूमि का दस लाख रुपए एकड़ सौदा कर भवानी पिता शिवरतन गावंडे और निवासी मिलानपुर टोल और उसके 1 साथी ने गड़बड़झाला किया है। शिकायकर्ता महिला का कहना है कि दस लाख रुपए में दो एकड़ भूमि का सौदा हुआ था, लेकिन महज उसे बीस हजार रुपए थमाएं गए।
उसका आरोप है कि भाजपा नेता भवानी गावंडे और एक अन्य ने डंपर क्रमांर एमपी-48 एच-1023 एवं अन्य एक बिना नंबर के डंपर से यहां की मिट्टी बेचकर भी मुनाफा कमा लिया। शिकायकर्ता का कहना है कि मिट्टी बेचने पर दोनों से पूछताछ भी की तो खनिज विभाग की अनुमति का हवाला देकर टालमटोली कर दिया गया। इसके बाद आदिवासी महिला को दोनों ने आश्वासन दिया कि 200-300 डंपर काली मिट्टी और मुरम ले जाने के ढाई लाख की राशि अलग से दी जाएगी। उसे भरोसा दिलाया कि किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
एसपी को की शिकायत में महिला ने बताया कि उसे पढ़ना -लिखना नहीं आता है। करीब 3 माह पहले मिट्टी खोदकर ले जाने के बाद भी राशि नहीं दी जा रही है। राशि की मांग करने पर रजिस्ट्री करने और दूसरों से भाजपा नेता भवानी धमकी दिलवा रहे हैं कि मैं भाजयुमो का जिलाध्यक्ष रहा हूं। कभी भी झूठे मामले में अंदर करवा दूंगा। मोबाइल पर फोन करने पर उल्टी-सीधी बात कही जा रही है, इससे वे भयभीत है। एसपी से शिकायत कर महिला ने भाजपा नेता भवानी गावंडे और एक अन्य पर कार्रवई का अनुरोध किया है। इस संबंध में भाजपा नेता भवानी गावंडे को उनके मोबाइल ९६१७९१०७०७ पर दोपहर 2.30 बजे पर काल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।




