Betul Samachar: कांग्रेस के दो सरपंच समेत 35 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
Betul News: 35 Congress workers including two Sarpanchs joined BJP

आमला में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में ग्रहण की सदस्यता।
Betul Samachar: बैतूल। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आमला क्षेत्र में दो सरपंच सहित 35 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय विजय भवन में इन कार्यकर्ताओं को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके की मौजूदगी में भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की सक्रियता और विशेष प्रयासों के बाद उनके विधानसभा में कांग्रेस की टूट का सिलसिला जारी है।
पिछले दिनों ही आमला विधानसभा के बोरदेही के सरपंच गडरू साहू और हरन्या के सरपंच सचिन साहू ने आमला विधायक से मिलकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। डॉ पंडाग्रे ने बताया कि दोनों सरपंचों को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। दोनों ही कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर भाजपा में शामिल हुुए हैं।

उन्होंने बताया है कि पार्टी ने ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हमेशा स्वागत रहेगा। विजय भवन में शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा में शामिल हुए 35 कार्यकर्ताओं को विधिवत सदस्यता दिलाई और भाजपा का अंग वस्त्र पहनाया। इस दौरान मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला महामंत्री कमलेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




