Betul Me Atikraman : नेहरू पार्क के पीछे फिर बढ़ा अतिक्रमण, शिवाजी चौक से फुटपाथ गायब

शहर में अव्यवस्था का आलम, नपा की लापवाही सामने आई

Betul Me Atikraman : बैतूल। शहर में अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर विकराल रूप लेती जा रही है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाइयों के बावजूद अतिक्रमण की बहार थमने का नाम नहीं ले रही। नेहरू पार्क के पिछले हिस्से में हाल ही में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बावजूद, अब यहां दोबारा दुकानें सजने लगी हैं। शिवाजी चौक से हाथी नाले तक का फुटपाथ अब बाजार में तब्दील हो चुका है।

Betul Me Atikraman : नेहरू पार्क के पीछे फिर से जम रही दुकानें

कुछ ही सप्ताह पहले नगर पालिका (नपा) ने नेहरू पार्क के पीछे की सड़क से अतिक्रमण हटाया था। यहां सड़क किनारे अंडे, आमलेट, चाउमीन, बर्गर जैसे फास्ट फूड के स्टॉल लगे हुए थे। नपा की कार्रवाई के बाद एक समय के लिए यह इलाका खाली हुआ, लेकिन अब दुकानदार फिर से लौटने लगे हैं। खासकर रात के समय यहां चहल-पहल कम होने से असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा होने लगा है। बेंचों पर शराबखोरी और हुड़दंग की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है।

Betul Me Atikraman :
Betul Me Atikraman :

Betul Me Atikraman : शिवाजी चौक पर फुटपाथ बना दुकान पट्टी

शिवाजी चौक, जो शहर का प्रमुख और व्यस्त इलाका है, वहां के फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों ने घेर लिए हैं। जूते-चप्पल, चाट-ठेले आदि खुलेआम फुटपाथ पर सज गए हैं। इस वजह से पैदल चलने वालों को सड़क से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। विडंबना यह है कि रोज़ाना अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

फुटपाथ बना कमाई का जरिया

कोठीबाजार से गंज जाने वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण चरम पर है। फुटपाथ, जो मूलत: पैदल राहगीरों के लिए बनाए गए थे, अब कमाई का जरिया बन गए हैं। दुकानदारों ने इन्हें स्थायी दुकान का रूप दे दिया है। ग्राहक भी बिना किसी रोकटोक के इन्हीं फुटपाथों पर बैठकर खरीदारी और खानपान करते नजर आते हैं।

Betul Me Atikraman :

गंज क्षेत्र में फल बाजार की योजना, 21 दुकानदारों को नोटिस

नपा अब इन बेतरतीब अतिक्रमण को व्यवस्थित करने की योजना बना रही है। गंज क्षेत्र में फल और अन्य अस्थायी दुकानों के लिए कांतिशिवा टॉकीज के पास नया बाजार स्थल तय किया गया है। नगर पालिका ने यहां 21 दुकानदारों को चिन्हित कर अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार 4 मई तक सभी दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट होना अनिवार्य है। अन्यथा 5 मई से नपा द्वारा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button