Betul Ki Khabar: Video: घर छोड़ने का लालच देकर बाइक पर बैठाया, फिर बुजुर्ग से लूटा मोबाइल

Betul Ki Khabar: He lured the old man to leave his house and made him sit on the bike, then robbed his mobile

दुर्गा मंदिर के पास दिन दहाड़े हुई वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में मोबाइल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रविवार दिनदहाड़े ख़ंजनपुर इलाके में एक बुजुर्ग को झांसा देकर अज्ञात युवक उनका मोबाइल ले उड़ा। घबराए बुजुर्ग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन वार्ड ख़ंजनपुर निवासी बलवंत राव कवड़कर रविवार दोपहर कोठीबाजार होते पैदल अपने घर जा रहे थे। दुर्गा मंदिर के पास अचानक एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उन्हें रोका और घर छोड़ने की बात कहते हुए बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बैठा लिया।

कवड़कर ने बताया कि युवक ने ख़ंजनपुर नागदेव मंदिर की गली में बाइक मोड़ ली , जिससे मैंने कहा की मेरा घर इधर नहीं है। युवक बोला कि मेरा इधर ही है। दो मिनट का काम है फिर आपको घर छोड़ दूंगा। यह कहकर वह मुझे थोड़ी दूर लेकर गया और एक कॉल करने के लिए उनसे मोबाइल मांगा। मोबाइल हाथ मे आते ही वह बाइक स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया।

बुजुर्ग की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। दुर्गा मंदिर से नागदेव मंदिर के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं और चोर की तलाश की जा रही है। कोतवाली टीआई रविकांत डहेरिया ने बताया कि शिकायत पर दुर्गा मंदिर के पास के सीसीटीवी तलाशे गए हैं। इसमें बाइक सवार युवक बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वाहन क्रमांक और हुलिया के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button