Betul News: गांव में साथ गए ससुर-दामाद, घर आकर अचेत होकर गिरे, दोनों की मौत से मातम


Betul News: मुलताई। आमला ब्लाक के ग्राम तरोडाकला में शुक्रवार शाम को ससुर-दामाद की एक साथ मौत हो गई। दोनों घर से गांव में गए थे। लगभग आधा घण्टे बाद वापस घर लौटे और गिर गए। परिजन निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुचे। जहाँ से दोनों को सरकारी लाया गया। बीएमओ डॉ. पंचमसिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तरोडकला निवासी मानकराम बेले 54 साल अपने दामाद बलराम के साथ शाम में घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों वापस घर लौट आए। मानकराम ने बेटी से बात की। इसके बाद बेटी घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद मानकराम कि पत्नी बिंदु घर से बाहर आई तो मानकराम और बलराम गिरे हुए थे। तत्काल दोनों को उपचार के लिए लाया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुच गई थी।बीएमओ डॉ. पंचमसिंह ने बताया पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।




