VIDEO: बैतूल में गौवंश हत्या के विरोध में कटा बवाल, सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता, पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी तो एक आरोपी नागपुर से पकड़ाया
Betul News: Uproar in protest against cow slaughter in Betul, activists of Hindu organization came on the streets, police showed promptness and arrested one accused from Nagpur

Betul News:(बैतूल)। अवैध बूचडख़ाना संचालित कर गौ हत्या के विरोध में सोमवार को हिन्दू संगठनों के लोग सडक़ पर उतर गए। सभी ने गौवंश हत्या का जमकर विरोध किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गौ हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नागपुर से हिरासत में ले लिया है।
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम रावनवाड़ी में रामनगर निवासी अमीन अली, मुशरफ खान, अयूब खान, हाजिम खान और जावेद खान द्वारा अवैध रूप से बूचडख़ाना संचालित कर गौ हत्या की जा रही थी। हिन्दू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गौ हत्या करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। संगठनों द्वारा शिवाजी चौक पर गौ हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवाजी चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की।
यहां से पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि गौ हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे अपराधों की पुर्नावृत्ति न हो। जिले का सौहार्द्र बिगाडऩे के उद्देश्य से राष्ट्रीय विरोधी ताकतों के साथ उन लोगों का संबंध तो नहीं है। इसकी भी उच्च स्तरीय जांच कर सार्वजनिक किए जाएं।
गौ हत्या करने वाले आरोपियों की चल-अचल संपत्ति को राजसात करने की कार्रवाई करें। बैतूल महाराष्ट्र की सीमा से लगा है, जिले में बड़ी मात्रा में गौ तस्करी की जा रही है। इन तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। जिले में बैल बाजारों को बंद किया जाए, गौ तस्करी में लिप्त लोगों के नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। गौ रक्षक हिन्दूत्व के नाम पर कार्य कर रहे है, ऐसे संगठनों तथा उनके पदाधिकारियों की जांच की जाए।
संगठन के लोग हिन्दूत्व तथा गौ रक्षा के नाम पर पैसे उगाही के लिए गौ तस्करी जैसे अपराधों में शामिल तो नहीं है, इनकी जांच की जाए। बैतूल जिले में करबला, अंडरब्रिज के पास के क्षेत्रों में अवैध मकान बनाकर रह रहे लोगों की जांच करें। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का कहना है कि अगर गौ हत्यारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएंगा।
देखेंं वीडियो….
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने भी किया प्रदर्शन
गौ हत्या के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने भी सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन किया है। संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि 15 जुलाई की मध्यरात्रि रावनवाड़ी में अवैध बूचडख़ाना संचालित कर गौ हत्या की गई है, हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासूका लगाए जाएं एवं फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है। आरोपियों द्वारा गौवंश का कत्ल करने के लिए वे गायों को कहां से लाते और मांस को कहां बेचते है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने जिले में संचालित बैल बाजार को बंद करने की मांग की है।
बैल बाजार से पकड़े 13 मवेशी
विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय हिन्दू के कार्यकर्ता सदर बैल बाजार पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं को देख कई लोग बैलों को छोडक़र भाग खड़े हुए। संगठन ने बाजार से कुल 13 मवेशियों को बरामद किया है। जिसे गौशाला भेज दिया गया। गौवंश को छोडक़र भागने वाले लोगों के गौवंश तस्करी में संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं के लोगों ने बैल बाजार में गौवंश तस्करी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नागपुर से पकड़ाया 1 आरोपी
ग्राम रावनवाड़ी में अवैध रूप से बूचडख़ाना संचालित कर गौ हत्या करने में शामिल फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। अभी भी गौ हत्या में शामिल दो आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी है। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि गौ हत्या में शामिल अमिन और मुशर्रफ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी जावेद पिता रहमान निवासी रामनगर को सोमवार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के नागपुर होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम नागपुर के लिए रवाना हुई। आरोपी को एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। अभी भी हत्या की घटना में शामिल दो आरोपी अयूब खान और हाजिम खान फरार है। आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी है। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया।




