Betul News: रावनबाड़ी में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, विहिप के कार्यकर्ताओं ने आधी रात को किया भंडाफोड़, 2 युवकों को पकड़ा, 3 फरार, दो एसडीओपी और चार थानों के टीआई जांच में जुटे, एसपी को खुद कर रहे निगरानी
Betul News: Illegal slaughterhouse was running in Ravanbari, VHP workers busted it at midnight, 2 youths caught, 3 absconding, two SDOPs and TIs of four police stations engaged in investigation, monitoring SP himself

Betul News: (बैतूल)। समीपस्थ ग्राम रावनवाड़ी में बीती रात विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुछ युवकों को गाय के मांस के साथ पकडऩे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव में तथाकथित बुचडख़ाने में गाय के मांस के साथ दो युवकों को खुद दबोचा है। गर्ग कालोनी के रहने वाले पांच युवकों पर गाय की हत्या कर मांस बेचने के आरोप लग रहे है। विहिप और बजरंग दल की नाराजगी के बाद एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने दो एसडीओपी और चार टीआई की टीम बनाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए है। खबर है कि पुलिस ने रातों रात गाय के मांस के साथ दो युवकों को राउंडअप कर लिया है, लेकिन तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे है। युवकों पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई भी कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि शहर के समीपस्थ खेड़लाकिला क्षेत्र के ग्राम रावनवाड़ी में एक खेत में गाय की हत्या कर मांस बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्हें जावेद खान नामक युवक के खेत में कटी हुई गाय मिली। इसकी सूचना तत्काल रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल से गाय की हत्या करने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि गाय की हत्या करने में गर्ग कालोनी निवासी अमिन अली, अयूब खान, मुशरफ खान, हाजिम खान और जावेद खान शामिल है। जावेद खान के खेत में गाय की हत्या की गई और आरोपी गाय का मांस बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने मौके से गाय का मांस बरामद किया है। गाय की हत्या करने वाले तीन आरोपी फरार चल रहे है। दो आरोपियों को राउंडअप करने की सूचना प्राप्त हुई है।
चार थानों के टीआई जांच में जुटे
घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी है। कोतवाली, गंज थाना, सारनी थाना और सांईखेड़ा थाने के थाना प्रभारी पूरे मामले की जांच में जुटे है। तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ग्राम रावनवाड़ी में तैनात किया है। आरोपियों को पकडऩे की पुलिस ने कई जगह दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुशरफ और अमिन को राउंडअप कर लिया है। तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गाय की हत्या करने जैसा कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपा हुआ है। आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शहर की शांत फिजा न बिगड़ सके, बताया जा रहा है कि मौके पर ही रात में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभाला और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ।
आरोपियों पर लगाया धमकाने का आरोप
हिन्दू संगठनों ने पुलिस से शिकायत में बताया कि गाय की हत्या करने वाले पांचों आरोपी रामनगर गर्ग कालोनी के रहने वाले है। आरोपियों द्वारा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे कि किसी ने भी मांस बेचने के संबंधमें किसी प्रकार से शिकायत की तो उन्हें बर्बाद कर दिया जाएंगा। आरोपियों की धमकी के चलते लोग शिकायत करने के लिए भी आगे नहंी आ पाते है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि गाय की हत्या कर मांस बेचने की घटना से हिन्दू संगठनों में खासा आक्रोश है। इस तरह के कृत्य को रोका नहीं गया तो संगठन के लोग सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस घटना के बाद से शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। हिन्दू संगठनों के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है।
इनका कहना…
गौवंश की हत्या मामले में दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। तीन आरोपियों की अभी भी तलाश जारी थी। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएंगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया है।
एबी मर्सकोले, गंज थाना प्रभारी, बैतूल
चार थानों के टीआई जांच में जुटे



