Betul Samachar: नहाने के दौरान तालाब में डूबी तीन बालिकाएं दो को बचाया एक लापता

Betul Samachar: थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौली में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन बालिकाएं तालाब में डूब गईं। बालिकाओं के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बच्चियों को बचा लिया। अभी एक लापता है।
घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है
टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया ग्रामीण देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए एक क्रेशर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्रामीण वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सोनौली निवासी लक्ष्मी पिता राजेश भूमरकर 16 साल,मुस्कान हुरमाड़ 16 और मोनिका वराठे (11) तालाब में नहाने उतरी। तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बालिकाओं के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुस्कान और मोनिका को बचा लिया।
लक्ष्मी की पानी में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर टीआई और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। टीआई ने बताया लक्ष्मी की खोजबीन के लिए बैतूल से टीम को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक लक्ष्मी का पता नहीं चल सका।




