Betul Samachar: सवा 3 करोड़ की सड़क पर नपा की लापरवाही का ‘गड्ढा’

थाना रोड पर कई जगहों से उखाड़े गए पेवर ब्लॉक दोबारा नहीं लगाए

Betul Samachar: बैतूल। शहर की पहली व्हाइट टॉपिंग सड़क बनने के बाद जिस थाना रोड की खूबसूरती और मजबूती की मिसाल दी जा रही थी, अब उसी सड़क की दुर्दशा करने में नगर पालिका के कर्मचारी पीछे नहीं हैं। लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से बनी इस सड़क के दोनों ओर भोपाल से विशेष रूप से मंगवाकर पेवर ब्लॉक लगाए गए थे, ताकि सड़क की सुंदरता के साथ किनारों को भी व्यवस्थित रखा जा सके, लेकिन पाइप लाइन सुधारने के नाम पर इन ब्लॉकों को उखाड़ने के बाद दोबारा लगाने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है।

सवाल यह है कि गड्ढा खोदकर पाइप लाइन सुधारने वाले कर्मचारी क्या ब्लॉक लगाना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते?

पाइप लाइन सुधारी, ब्लॉक लगाना भूले कर्मचारी

दरअसल, चार दिन पहले थाना रोड पर पांसे मेडिकल स्टोर के सामने पाइप लाइन में लीकेज सुधारने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़क किनारे लगे पेवर ब्लॉक उखाड़कर गड्ढा खोदा था। पाइप लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद कर्मचारियों ने गड्ढा तो भर दिया, लेकिन निकाले गए ब्लॉकों को वापस उनकी जगह पर लगाने की जरूरत नहीं समझी। नतीजा यह है कि ब्लॉक आज भी सड़क किनारे पड़े हुए हैं और मरम्मत के नाम पर किया गया काम अधूरा नजर आ रहा है।

 एक जगह की लापरवाही से बिगड़ रही पूरी सड़क

इस लापरवाही का असर अब आसपास भी दिखाई देने लगा है। जिस स्थान से ब्लॉक निकाले गए थे, वहां आसपास के दूसरे ब्लॉक भी अपनी जगह छोड़ने लगे हैं। यदि समय रहते इन्हें व्यवस्थित नहीं किया गया तो धीरे-धीरे सड़क के किनारों की पूरी सुंदरता बिगड़ सकती है। लाखों खर्च कर तैयार किया गया यह विकास कार्य कुछ कर्मचारियों की अनदेखी के कारण बदहाल नजर आने लगेगा।

 ब्लॉक सड़क किनारे, चोरी हो गए तो कौन होगा जिम्मेदार?

स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन रखरखाव के नाम पर जिम्मेदार विभागों की गंभीरता दिखाई नहीं देती। सड़क किनारे खुले में पड़े ब्लॉकों के चोरी होने की आशंका भी बनी हुई है। यदि ये ब्लॉक गायब हो जाते हैं तो उनकी भरपाई कौन करेगा?

पीडब्ल्यूडी और नपा के बीच कौन उठाएगा जिम्मेदारी?

इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पाइप लाइन सुधारने से पहले लोक निर्माण विभाग से अनुमति ली गई थी? क्या काम पूरा होने के बाद सड़क की पूर्व स्थिति बहाल करना नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है? क्या पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के बीच इस तरह के कार्यों को लेकर कोई समन्वय नहीं है?

नागरिकों का कहना है कि विकास कार्यों पर सरकारी धन खर्च करने के बाद उनकी सुरक्षा और सुंदरता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। अब देखना यह है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेकर ब्लॉकों को दोबारा लगवाते हैं या फिर सड़क की बदहाली को यूं ही नजरअंदाज किया जाता रहेगा।

इनका कहना….

ब्लाक निकालकर वापस नहीं लगाए गए, हैं तो कर्मचारियो से जानकारी लेकर ब्लाक पुन: लगवाए जाएंगे।

नवनीत पांडेय सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button