Betul Hindi Samachar: 22 जनवरी का शुभ मुहूर्त: 24 घंटे में गूंजी 14 बच्चों की किलकारी, बच्चों के परिजनों ने भी जताई खुशी, बांटी मिठाइयां

Betul Hindi Samachar: Auspicious time of 22 January: The laughter of 14 children echoed in 24 hours, the families of the children also

Betul Hindi Samachar:(बैतूल)। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इसी शुभ तिथि के दिन कई बच्चों ने जन्म लिया है। इस बात को लेकर बच्चों के माता-पिता और परिजन बेहद खुश है। माता-पिता ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में 22 जनवरी 2024 यानी 21 जनवरी की रात 12 बजे से 22 जनवरी की रात 12 बजे तक कुल 14 बच्चों ने लिया है, इसमें 8 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। इस शुभ दिन पर डिलवरी होने और घर में नए मेहमान के आने की खुशी में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है। ज्योतिष्य भी 22 जनवरी की तिथि को बेहद शुभ बता रहे हैं।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिन परिवार में नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है वह कितने खुश होंगे। इस दिन जन्मे बच्चों के नाम भी भगवान राम के नाम के साथ जोड़कर रखे जाएंगे। कई लोगों ने बच्चों का नाम राम, रघुराम, रघुनंदन, रामेश्वर सहित अन्य नाम रखने की बात कही है। अभी से नामकरण की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस शुभ तिथि पर जन्मे बच्चों को कई समाजसेवियों ने चांदी के लॉकेट देकर उन्हें सम्मानित किया। इस सम्मान से परिजन भी बहुत खुश नजर आए।

ज्‍योतिष्य भी बता रहे बहुत शुभ दिन

ज्योतिष्यों की माने तो 22 जनवरी 2024 की तिथि बेहद शुभ है। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में, मंगल, शुक्र, बुध धनु राशि और सूर्य मकर राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि और गुरू मेष राशि में मौजूद थे। 22 को जन्मे बच्चों का जन्मांक 4 व भाग्य भी 4 रहेगा। यह बहुत ही सुंदर संयोग है। 04 का स्वामी राहु, शनि और बुध का मित्र अंक है। 04 जन्मांक और भाग्य के बच्चे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इस शुभ तिथि में जन्मे बच्चे अच्छे नेता और बड़े प्रशासनिक पद पर विराजमन होते हैं। इस दिन पूरे हिंदुस्तान में भगवान राम की पूजा अर्चना हुई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। ऐसे में इन बच्चों पर भगवान राम की भी कृपा बनी रहेगी।

घर पहुंचने पर नन्हें मेहमानों का होगा स्वागत

22 जनवरी को जन्मे बच्चों को एक से दो दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बच्चों के घर पहुंचने पर इन नन्हें मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। कई लोगों ने अभी से स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। 22 जनवरी को जन्में बच्चों को संभवत: 24 जनवरी तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इनका घर आगमन होगा। नन्हीं बच्चियों को माता रानी और बच्चों को राम के आगमन की तरह घरों में फुलों से स्वागत किया जाएगा और मिठाई बांटी वितरित की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button