Betul Ki Khabar: दर्द में अपनों का सहारा बनी संवेदनशीलता, कोटा हादसे के घायलों को भोपाल एम्स में मिल रहा उपचार

घायलों को एम्स पहुंचाने के लिए आगे आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांझवीर ने परिजनों की पीड़ा हेमंत तक पहुंचाई

Betul Ki Khabar: बैतूल। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो जाए और 14 अन्य घायल अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हों, तो उस परिवार पर क्या गुजर रही होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसे कठिन समय में संवेदनशीलता ही वह सहारा बनती है, जो दुखी परिवार को हिम्मत देती है। राजस्थान के कोटा में दर्दनाक हादसे के बाद ऐसा ही मानवीय पहलू सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल और सांझवीर टाईम्स के प्रयासों से घायल परिजनों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल एम्स पहुंचाया है।

हादसे में परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद परिजन पहले ही गहरे सदमे में थे। वहीं परिवार के 14 घायल सदस्य कोटा के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। अलग-अलग अस्पतालों में घायलों की देखभाल करना परिजनों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उनकी इच्छा थी कि सभी घायलों को भोपाल एम्स में भर्ती कराया जाए, ताकि एक ही स्थान पर उनकी देखभाल और उपचार की व्यवस्था हो सके। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा भी भोपाल एम्स पहुंचे।

सांझवीर टाईम्स ने विधायक तक पहुंचाई पीड़ा

परिजनों ने अपनी परेशानी सांझवीर टाईम्स को बताई। उनकी पीड़ा को समझते समाचार पत्र ने तत्काल बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को स्थिति से अवगत कराया। इससे पहले भी हादसे के बाद खंडेलवाल ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा की थी, जिसके परिणामस्वरूप मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

रविवार रात रवाना, सोमवार सुबह एम्स में भर्ती

परिजनों के अनुसार, हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से रविवार रात करीब आठ बजे सभी 14 घायलों को एंबुलेंस से भोपाल एम्स के लिए रवाना किया गया। सोमवार सुबह सभी को एम्स में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। घायलों में कमलेश झरबड़े, कंचना झरबड़े, वेदांत झरबड़े, चित्रांश बोड़खे, वंशिका गावंडे, अजय गावंडे, हेमलता गायकवाड़, संतोष गायकवाड़, चेतन देशमुख, वर्षा बोड़खे, नीलू घोड़की, मोहनीश झरबड़े, सारांश झरबड़े और आकांक्षी झरबड़े शामिल हैं।

मदद से परिवार को मिली बड़ी राहत

परिजन योगेश झरबड़े ने बताया कि सभी घायलों के भोपाल एम्स पहुंचने से उनकी देखभाल करना अब आसान होगा। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में सहयोग के लिए हेमंत खंडेलवाल और सांझवीर टाइम्स के प्रति आभार जताया। हादसे ने परिवार को गहरे जख्म दिए हैं, लेकिन इस संकट के बीच मिली मदद ने उन्हें राहत की सांस लेने का अवसर दिया है। यह पहल बताती है कि दुख की घड़ी में किसी की पीड़ा को समझकर मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवीय संवेदना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button