Jitu Patwari : पीसीसी चीफ का दावा- एमपी में कांग्रेस 15 से अधिक सीट जीत रही

Jitu Patwari: PCC Chief's claim - Congress is winning more than 15 seats in MP.

मोदी की गारंटी को बताया चाइना माल, भाजपा प्रत्याशी को भी लिया आड़े हाथ

Jitu Patwari :  बैतूल। संसदीय क्षेत्र में प्रचार थमने को लेकर केवल दो दिन का समय बचा है। अंतिम दौर में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की बैतूल जिले में ताबड़तोड़ तीन सभाएं कराकर माहौल बनाने का प्रयास किया है। जिले के घोड़ाडोंगरी से शुरू हुई पीसीसी चीफ की सभा आदिवासी अंचल भीमपुर में खत्म हुई।

इस दौरान पीसीसी चीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें चाइना माल करार दिया। उन्होंने घोड़ाडोंगरी की सभा में जिस तरह उत्साहित होकर दावा किया कि कांग्रेस एमपी में कम से कम पंद्रह सीटे जीत रही है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

उन्होंने आयोजित सभा में बैतूल के भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी डीडी उइके लेकर कहा कि उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है। सांसद ने स्वयं कहा है कि वह पांच सालों तक कुछ नहीं कर पाए। वह 5 सालों में लोगों के बीच नहीं पहुंचे। सभा में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ये भ्रम फैला रही है कि संविधान बदलने की साजिश हो रही है वहीं कांग्रेस देश मे शरिया कानून लाना चाहती है ।

गृहमंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि कांग्रेस केवल संविधान , आरक्षण और मीडिया की स्वतंत्रता को बचाने की लड़ाई लड़ रही है और इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस लगभग 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश बन गया है । पीएम मोदी को लेकर जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कोरोनाकाल में पीएम जो कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन का विज्ञापन कर रहे थे, उसी कम्पनी से भाजपा ने 50 करोड़ का चंदा लिया ।

पीसीसी चीफ ने पीएम को कई मामलों में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने एक लाख रोजगार हर वर्ष देने का कहा था कि लेकिन आज तक सरकार यह नहीं कर पाई। प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी पीसीसी चीफ ने जमकर निशाना साधा। इमरती देवी को लेकर दिए विवादित बयान के चलते भाजपा लगातार हमलावर हो रही है, इसलिए पुलिस ने उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी है।

Jitu Patwari : पीसीसी चीफ का दावा- एमपी में कांग्रेस 15 से अधिक सीट जीत रही

मुलताई में भी जमकर गरजे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी घोडाडोंगरी के बाद मुलताई में भी भाजपा पर जमकर बरसे। घोड़ाडोंगरी से सड़क मार्ग से मुलताई पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव का जोरदार स्वागत किया। यहां आयोजित आमसभा में रामू टेकाम को अपने बीच का व्यक्ति बताते हुए उन्होंने लोगों से कांग्रेस की गारंटी पर मोहर लगाने का आग्रह किया। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी समेत पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी संबोधित किया।

इमरती पर दिए बयान पर घिरे पटवारी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

पिछले दिनों इमरती देवी पर दिए विवादित बयान के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुरी तरह से घिरते जा रहे हंै। बैतूल के घोड़ाडोंगरी में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे जीतू पटवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर काले झंडे दिखाए । इस दौरान कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए । पुलिस को दोनों पक्षों को अलग करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी ।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जीतू पटवारी पर हमला करना चाहती है । आचार संहिता के दौरान ये घटना इंटेलिजेंस फेलूअर है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है । घोड़ाडोंगरी में चुनावी सभा के बाद जीतू पटवारी का काफिला जब रवाना हो रहा था इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोका और विरोध शुरू कर दिया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे । पुलिस के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम की जांच करने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि मामले की अब तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button