Betul News: अधिकतर समय बंद रहता प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

लोगों सस्ती दवाइयों का नही उठा पा रहे लाभ

Betul News: बैतूल। आमजन को सस्ती कीमत पर दवाई उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए। इसका बैतूल की जनता को पूर्ण रूप से लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकतर समय जन औषधि केंद्र बंद रहता है। लोग दवाई लेने के लिए पहुंचते हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। जिला चिकित्सालय परिसर बैतूल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को खोला गया है।

केंद्र के माध्यम से सरकार जेनेरिक दावों को सस्ती कीमत में उपलब्ध करा रही है। यहां 50 से 80 सस्ती दवाइयां मिलती है। जन औषधि केंद्र बंद रहने के कारण लोग दवाइयां नहीं खरीद पा रहे है। जन औषधि केंद्र रविवार, शनिवार को बंद रहने के साथ-साथ अन्य दिनों में भी अधिकतर समय बंद रहता है।

कई दवाइयां उपलब्ध नहीं

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर कई दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग परेशान होते रहते है। सरकार द्वारा केंद्र पर कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है लेकिन यह दावा खोखला साबित हो रहा है। पर्याप्त दवाई नहीं होने से भी लोग परेशान है और मेडिकल से अधिक कीमत में दवाइयां खरीदनी पड़ रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button